Mahua Seeds Benefits For Constipation: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में कब्ज की समस्या होती है। कब्ज और अपच की वजह से आपके शरीर का सम्पूर्ण स्वास्थ्य खराब हो जाता है और इसके कारण आपको कई गंभीर परेशानियों से गुजरना पड़ता है। कब्ज और अपच जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए महुआ के बीज और इसके फूलों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। महुआ में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कार्ब्स, फैट, आयरन, कैरोटीन और विटामिन सी पाया जाता है। महुआ की मदद से आप पेट से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कब्ज की समस्या में महुआ के फायदों के बारे में।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए महुआ के बीज के फायदे- Mahua Seeds Benefits For Constipation in Hindi
कब्ज और अपच समेत पेट की कई गंभीर परेशानियों में महुआ के बीज का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। महुआ के बीज ही नहीं इसके फूल भी कब्ज से निजात दिलाने का काम करते हैं। पेट में कीड़े की समस्या हो या पाचन तंत्र को मजबूत बनाना हो महुआ हर समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। कब्ज, बवासीर के अलावा डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी में भी महुआ का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। महुआ के बीज का तेल कई गंभीर बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। इंडियन जर्नल ऑफ नेचुरल प्रोडक्ट्स एंड रिसोर्सेज में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी यह कहा गया है कि महुआ का इस्तेमाल करने से आप कब्ज और अपच जैसी गंभीर परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 समस्याओं में फायदेमंद होता है महुआ के तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
टॉप स्टोरीज़
कैसे करें महुआ के बीज का इस्तेमाल?
महुआ के बीज से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में मौजूद गुण कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सर्दी के मौसम में एक चम्मच महुआ का तेल कुछ दिनों तक पीने से फायदा मिलता है। इसके अलावा महुआ के तेल का इस्तेमाल आप खाना बनाने में भी कर सकते हैं। महुआ के बीज ही नहीं इसके फूलों का इस्तेमाल भी कब्ज दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। महुआ के फूलों को सुखाकर इसका सेवन करने से आपको कब्ज, बवासीर और पेट में कीड़े की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
महुआ के अन्य फायदे- Health Benefits of Mahua in Hindi
महुआ में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जुकाम और कफ की समस्या हो या लंग्स से जुड़ी परेशानियां, महुआ का इस्तेमाल सभी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होता है। महुआ का काढ़ा पीने से आपको कफ और सर्दी-जुकाम की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। महुआ की छाल का काढ़ा पीने से पेट में कीड़े की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा पाइल्स की समस्या में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)