Mahua ki Taseer Kaisi Hoti Hai: महुआ एक उष्णकटिबंधीय पेड़ है, जो जंगलों में अधिक पाया जाता है। महुआ को, मधुका, महवा और मोवरा के नाम से भी जाना जाता है। इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम मधुका लोंगिफोलिया है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में इस पेड़ के फल, फूल, पत्ते, बीज और छाल के हिस्सों का उपयोग किया जाता है। यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सभी हिस्सों में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। आयुर्वेद में महुआ का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं में अधिक किया जाता है। अध्ययनों की मानें तो महुआ का उपयोग गठिया, सिरदर्द, पुरानी कब्ज, बवासीर जैसे रोगों के इलाज में उपयोगी होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं महुआ की तासीर कैसी होती है? महुआ का सेवन किसे करना चाहिए और किसे नहीं?
महुआ की तासीर क्या होती है?
महुआ की तासीर ठंडी होती है। आपको बता दें कि महुआ का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आप कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए महुआ का उपयोग कर सकते हैं।
महुआ का सेवन किसे करना चाहिए?
महुआ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। महुआ के पेड़ की छाल, फूल और फल, सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में आप इनका उपयोग करके, कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।
- जिन लोगों का हीमोग्लोबिन स्तर कम है, उनके लिए महुआ बेहद फायदेमंद होता है। महुआ के फूलों में आयरन अधिक पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। महुआ का फूलों का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। साथ ही, एनीमिया रोग से भी बचाव होता है।
- अगर किसी महिला को ब्रेस्टफीडिंग या स्तनपान कराने के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में भी महुआ के फूलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही महुआ का सेवन करना चाहिए।
- सूजन और रेडनेस से जुड़ी समस्याओं में भी महुआ का उपयोग करना फायदेमंद होता है।
- अगर आप पेट या पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो इस स्थिति में महुआ का सेवन करना लाभकारी होता है।
- इतना ही नहीं, डायबिटीज रोगियों के लिए भी महुआ फायदेमंद होता है। ब्लड शुगर कम करने के लिए महुआ के छाल का उपयोग किया जा सकता है। रिसर्च की मानें तो महुआ की छाल का काढ़ा मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- सूखा महुआ खाने से शरीर को मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
महुआ का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?
- अगर आप डायबिटीज की दवाइयां ले रहे हैं, तो इस स्थिति में महुआ का सेवन करने से बचें।
- अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, तो भी महुआ का सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर, अगर आपको त्वचा पर चकत्ते या जलन की समस्या है तो महुआ का सेवन करने से बचें।
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भी महुआ का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
- इनके अलावा, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो महुआ का सेवन करने से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- महुआ दूध खाने के फायदे: दूध में महुआ उबालकर खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की कई समस्याएं, जानें 8 फायदे
महुआ का सेवन करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- महुआ का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
- स्तनपान कराने वाली महिलाओं को महुआ का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को महुआ का सेवन डॉक्टर के परामर्श पर ही करना चाहिए।
- अगर त्वचा संबंधी रोग है, तो भी महुआ का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
हालांकि, महुआ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। महुआ का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन इसका सेवन हमेशा आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय पर ही करना चाहिए।