Doctor Verified

Shilajit Side Effects: शिलाजीत किसे नहीं लेना चाहिए? जानें शिलाजीत लेते समय क्या परहेज करना चाहिए?

शिलाजीत एक आयुर्वेदिक औषधि है। आयुर्वेद में इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Shilajit Side Effects: शिलाजीत किसे नहीं लेना चाहिए? जानें शिलाजीत लेते समय क्या परहेज करना चाहिए?


Shilajit Side Effects in Hindi: शिलाजीत एक चिपचिपा पदार्थ है, जो हिमालय की चट्टानों में पाया जाता है। शिलाजीत हल्के भूरे से लेकर काले भूरे रंग का होता है। यह पानी में डालने पर धीरे-धीरे पूरी तरह से घुल जाता है। शिलाजीत विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आयुर्वेद में शिलाजीत का उपयोग कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। हालांकि, शिलाजीत का सेवन हर व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को शिलाजीत करने से बचना चाहिए। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि शिलाजीत किसे नहीं खाना चाहिए-

शिलाजीत किसे नहीं खाना चाहिए?- Shilajit Kise Nahi Khana Chahiye

stomach-related-disease-inside

1. एसिडिटी की समस्या

अगर आपको एसिडिटी की दिक्कत रहती है तो आपको शिलाजीत का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। शिलाजीत खाने से पेट और सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए जिन लोगों को एसिडिटी बनी रहती है उन्हें शिलाजीत बिलकुल नहीं लेना चाहिए। शिलाजीत लेने से एसिडिटी वाले लोगों की दिक्कत बढ़ जाती है।

2. पित्त दोष वाले लोग

आयुर्वेद के अनुसार शरीर वात, पित्त और कफ से बना होता है। जिन लोगों के शरीर में पित्त ज्यादा होता है, उनके शरीर में गर्मी ज्यादा बनी रहती है। इसलिए पित्त दोष वाले लोगों को शिलाजीत का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। शिलाजीत खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। शिलाजीत खाने से पित्त से जुड़े रोग भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इन तरीकों से करें शिलाजीत का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3. बार-बार प्यास लगना

जिन लोगों को बार-बार प्यास लगती है, उन्हें शिलाजीत का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। शिलाजीत खाने से मुंह और गला सूख सकता है। इससे आपको ज्यादा प्यास लग सकती है। अगर आपको भी ज्यादा प्यास लगती है, तो शिलाजीत को अपनी डाइट में बिलकुल शामिल न करें।

4. बारिश और गर्मी के मौसम में

बारिश और गमी के मौसम में शिलाजीत का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, गर्मियों और बारिश के मौसम में पित्त असंतुलित हो जाता है। ऐसे में अगर आप शिलाजीत का सेवन करेंगे तो इससे पित्त दोष बढ़ सकता है। पित्त दोष बढ़ने से व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

5. प्रेग्नेंट महिलाओं को

अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको शिलाजीत का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, शिलाजीत की तासीर बेहद गर्म होती है। प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से दिक्कत बढ़ सकती है। गर्भधारण को सुरक्षित रखने के लिए शिलाजीत का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- शिलाजीत के साथ न खाएं ये 4 चीजें, पहुंच सकता है सेहत को नुकसान 

shilajit-inside

शिलाजीत लेते समय क्या परहेज करना चाहिए?- What Should be Avoided While Taking Shilajit in Hindi

  • शिलाजीत की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं, तो पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें।
  • शिलाजीत का सेवन कर रहे हैं तो आपको इस दौरान गर्म पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • शिलाजीत के साथ डायबिटीज या हाई बीपी की दवाइयां प्रतिक्रिया कर सकती हैं। इसलिए इनसे परहेज करें।
  • शिलाजीत के साथ चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।
  • शिलाजीत का सेवन करने के साथ आपको मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।
  • शिलाजीत एक आयुर्वेदिक औषधि है। वैसे तो शिलाजीत का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन, हर व्यक्ति को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। शिलाजीत का सेवन किसी भी तरह से किया जा सकता है।

Read Next

पैरों की रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आजमाएं ये 5 नेचुरल मॉइश्चराइजर, आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version