Doctor Verified

Shatavari Side Effects: इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए शतावरी का सेवन, जरूर करें परहेज

Shatavari Side Effects in Hindi: शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह कई रोगों के इलाज में असरदार है। हालांकि, कुछ लोगों को शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Shatavari Side Effects: इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए शतावरी का सेवन, जरूर करें परहेज


Shatavari Kise Nahi Khana Chahiye: शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इसका उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। शतावरी को महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। शतावरी महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होती है। अक्सर लोग शतावरी का सेवन दूध के साथ करते हैं। शतावरी खाने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ता है। इससे महिलाओं की सेहत में भी सुधार होता है। वैसे तो शतावरी का सेवन कोई भी कर सकता है। लेकिन, कुछ लोगों को शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि शतावरी किसे नहीं खाना चाहिए (Shatavari Kise Nahi Khana Chahiye:)-

शतावरी किसे नहीं खाना चाहिए?- Who Should Not Eat Shatavari in Hindi

1. मोटापे से परेशान लोग

अगर आपका ज्यादा वजन है या आप मोटापे से परेशान हैं, तो आपको शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, शतावरी नेचुरल स्टेरॉइड्स की तरह काम करता है। ऐसे में अगर शतावरी का सेवन किया जाए, तो इससे वजन बढ़ सकता है। इसलिए आपको शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप शतावरी ले भी रहे हैं, तो ज्यादा मात्रा इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और कौंच के बीजों का पाउडर एक साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

2. बार-बार पेशाब की समस्या

अगर आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, तो आपको शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। शतावरी में मूत्रवर्धक गुण होते हैं। अगर आप मूत्रवर्धक दवाइयां ले रहे हैं तो शतावरी का सेवन करने से परहेज करें। इस स्थिति में शतावरी लेने से पहले डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

beautisul-skin-inside

3. स्किन एलर्जी वाले लोग

अगर किसी व्यक्ति को स्किन एलर्जी या त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसे शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए। शतावरी स्किन एलर्जी को बढ़ा सकता है। शतावरी जड़ी-बूटी का सेवन स्किन एलर्जी वाले लोगों को नहीं करना चाहिए।

4. प्रेग्नेंसी के दौरान

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको शतावरी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी में शतावरी का सेवन करने से दिक्कत बढ़ सकती है। प्रेग्नेंसी को सुरक्षित रखने के लिए आपको शतावरी बिलकुल नहीं लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- शतावरी के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

5. किडनी से जुड़ी समस्या

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को किडनी की दिक्कत है, तो ऐसे में शतावरी खाना नुकसानदायक हो सकता है। किडनी से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही शतावरी का सेवन करना चाहिए।

Read Next

Shilajit Side Effects: शिलाजीत किसे नहीं लेना चाहिए? जानें शिलाजीत लेते समय क्या परहेज करना चाहिए?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version