Doctor Verified

स्किन एलर्जी होने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

कई बार कुछ चीजों को खाने से भी हमें एलर्जी हो जाती है। ऐसे में हमें उन चीजों को खाने से बचना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन एलर्जी होने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


What Foods To Avoid For Allergies: एलर्जी में अक्सर त्वचा पर लाल रंग के पैचे हो जाते हैं। ऐसे में खांसी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी, बार-बार छींके आना, उल्टी होना, नाक बहना और सिर दर्द जैसे कुछ लक्षण महसूस होते हैं। व्यक्ति को सबसे पहले एलर्जी के कारणों को समझना होता है इसके बाद ही उसका इलाज शुरू होता है। कई बार कुछ चीजों को खाने से भी हमें एलर्जी हो जाती है। ऐसे में हमें उन चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसलिए हमें हमारी डाइट को संतुलित रखना बेहद आवश्यक होता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आहार बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपकी एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।  

skin allergy

एलर्जी होने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? Foods To Avoid In Skin Allergy

कच्चे खाद्य पदार्थ- Raw Foods

कई लोग अपने डाइट में सलाद को अधिक से अधिक शामिल करते हैं। सलाद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, लेकिन अगर आप पत्तेदार सलाद को अधिक शामिल करते हैं, तो इससे आपकी एलर्जी की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा डिब्बाबंद चीजों के सेवन से दूर रहें। 

मसालेदार खाना- Spicy Foods

एलर्जी से ग्रसित लोगों को अपने आहार में कम से कम मसालों को शामिल करना चाहिए। मसालायुक्त आहार का सेवन करने से हमारे शरीर में हिस्टामिन जारी रहता है। अधिक मसालेदार आहार का सेवन करने से नाक की नली में सूजन और सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।

डेयरी प्रोडक्ट अवॉइड करें- Avoid Dairy Products

अगर आपको एलर्जी है तो ऐसे में आपको डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट में दूध, दही, मक्खन, पनीर आदि को शामिल कर सकती हैं। डेयरी प्रोडक्ट में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो एलर्जी के कारण को बढ़ा सकते हैं। पनीर खाने से शरीर में हिस्टामाइन के स्तर को बढ़ा सकता है। ये तत्व सेल्स द्वारा बनाया जाता है और इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है।  

शराब भी अवॉइड करें- Avoid Drinks

एलर्जी से ग्रसित लोगों को धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए। धूम्रपान के सेवन से नाक की नली में सूजन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर आपका नाक पहले से ही बंद है, तो आपकी स्थिति पहले से और ज्यादा खराब हो सकती है। अपनी परेशानियों को कम करने के लिए कोशिश करें कि शराब और धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहें

कुछ विशेष चीजें

कुछ सब्जियों और फ्रूट्स में भी पराग के कण होते हैं, जो पोलन एलर्जी की समस्या का कारण बन सकते हैं। इसलिए डॉक्टर इस समय रोगी को एलर्जी के मुख्य कारण को  समझकर उस फ्रूट और सब्जी खाने को मना करते हैं। इसके अलावा एलर्जी होने पर आपको सब्जियां को अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए। 

Read Next

डायबिटीज रोगी नाश्ते में पिएं ये 4 तरह की ड्रिंक्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा बैलेंस्ड

Disclaimer