Doctor Verified

क्या मेनोपॉज के कारण त्वचा पर खुजली की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

मेनोपॉज हर महिला के जीवन का एक अहम पड़ाव होता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। ऐसे में आगे जानते हैं कि क्या मेनोपॉज की वजह से महिलाओं को खुजली की समस्या हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनोपॉज के कारण त्वचा पर खुजली की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Can Menopause Cause Itchy Skin In Hindi: महिला के जीवन में पीरियड् आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है। इससे पता चलता है कि महिलाओं का शरीर प्रजनन के लिए तैयार हो चुका है। लेकिन, यह प्रक्रिया एक निश्चित समय सीमा के बाद नहीं होती हैं। सामान्य रूप से इसको मेनोपॉज फेज कहा जाता है। यह फेज हर महिला के जीवन में आता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आमतौर पर यह पड़ाव 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होता है। यह वह अवस्था होती है जब पीरियड्स स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं और महिला के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। इस दौरान कई शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। ऐसे में अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल करोल बाग दिल्ली की गाइनाक्लॉजिस्ट एंड अब्टेट्रिक्स कंसल्टेंट डॉक्टर रुचिका शर्मा से जानते हैं कि क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओ को स्किन पर खुजली की समस्या हो सकती है और इसके क्या कारण हो सकते हैं?

मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के दौरान खुजली क्यों होती है? - Causes Of Itching During Menopause In Hindi

मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन (Estrogen) हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। यह हार्मोन त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। जब इसका स्तर गिरता है, तो त्वचा रूखी और पतली होने लगती है, जिससे खुजली महसूस होती है। इसके अलावा, अन्य कारण भी हो सकते हैं।

  • त्वचा की नमी का कम होना – हार्मोनल बदलाव के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे खुजली होती है।
  • कोलेजन (Collagen) का कम उत्पादन – कोलेजन त्वचा की लोच बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा शुष्क और संवेदनशील हो जाती है।
  • पीएच स्तर में असंतुलन – त्वचा का पीएच स्तर प्रभावित होने से जलन और खुजली हो सकती है।
  • पसीने की ग्रंथियों की क्रियाशीलता में बदलाव – कुछ महिलाओं को अधिक पसीना आता है, जिससे त्वचा में जलन हो सकती है।
  • न्यूरोलॉजिकल (Neurological) प्रभाव – कभी-कभी तंत्रिका तंत्र पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण भी खुजली हो सकती है।

can-menopause-cause-itchy-skin-in

मेनोपॉज के दौरान होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए क्या उपाय अपनाएं? - How To Prevent Itching During Menopause In Hindi

  • मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को खूब पानी पिएं।
  • नहाने के बाद स्किन को हल्के हाथों से सुखाएं और मॉइस्चराइजिंग का उपयोग करें।
  • कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
  • तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें।
  • विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं (जैसे बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, मछली)
  • अगर खुजली बहुत ज्यादा परेशान कर रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लेकर हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) ले सकते हैं। यह एस्ट्रोजन स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्याएं, राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

Itching During Menopause In Hindi: रजोनिवृत्ति के दौरान खुजली वाली त्वचा एक सामान्य समस्या है, जो हार्मोनल बदलावों के कारण होती है। इसे सही देखभाल और खान-पान से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि समस्या अधिक गंभीर हो, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। उचित स्किन केयर, हाइड्रेशन, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Read Next

4 Kg से ज्यादा वजन का बच्चा पैदा होना क्यों हो सकता है मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक, डॉक्टर से जानें

Disclaimer