Doctor Verified

मेनोपॉज के दौरान हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्याएं, राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

Tips To Reduce Menopause Related Skin Problems: महिलाओं के लिए मेनोपॉज का समय खास होता है, जानें डॉक्टर से स्किन की देखभाल के लिए टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्याएं, राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

Tips To Reduce Menopause Related Skin Problems: महिलाओं में मेनोपॉज जिदंगी का अहम पड़ाव होता है। यह महिलाओं में 45 से 50 की उम्र में शुरू हो सकते हैं।  लगातार महिलाओं को 1 साल पीरियड्स नहीं होने पर मेनोपॉज की शुरूआत मानी जा सकती है। यह समय हर महिला के जीवन में खास होता है। इस समय शारीरिक तौर पर कई तरह के बदलाव होते हैं। मेनोपॉज में होने वाले बदलाव स्किन पर भी नजर आते हैं। कई बार मोनेपॉज के शुरूआत में वजन बढ़ना, ड्राई स्किन, हार्मोनल परिवर्तन और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। मेनोपॉज में कम एस्ट्रोजन लेवल से स्किन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस समय अगर महिलाएं त्वचा की सही से देखभाल करती हैं, तो कई तरह की स्किन समस्याओं से बच सकती हैं। अक्सर इस समय महिलाओं की स्किन रूखी होने के साथ त्वचा का ग्लो भी कम हो जाता है। मेनोपॉज के समय त्वचा का ख्याल कैसे रखें। यह सवाल अधिकतर महिलाओं के मन में आता है। इस सवाल का जवाब जाने के लिए हमने बात की डॉ. अमेय कुलकर्णी कनकिया, सह-संस्थापक और एल्डा हेल्थ स्वास्थ्य परिणामों और कार्यक्रमों के प्रमुख। जिन्होंने हमे बताया कि इस समय महिलाओं की स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। सही देखभाल से महिलाओं की स्किन संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता हैं। आइए आगे जानते हैं मेनोपॉज के दौरान त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए इनसे टिप्स के बारे में। 

स्किन केयर रूटीन

उम्र बढ़ने के साथ अक्सर महिलाएं स्किन पर कम ध्यान देती है। इस कारण त्वचा काफी डल नजर आती है। इस समस्या को कम करने के लिए हाइड्रेटिंग क्लींजर से त्वचा को साफ करें और स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग जरूर करें। ऐसा करने से स्किन की नमी बनी रहती है। 

moistueriser

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

मेनोपॉज के समय अक्सर महिलाओं की स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है। इस कारण बाहर निकलने पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि घर में भी सनस्क्रीन लगाकर रखें। ऐसा करने से यूवी किरणों से त्वचा का बचाव होगा। साथ ही बाहर निकलने पर फुल स्लीव्स कपड़े पहने। ऐसा करने से टैनिंग से बचाव होगा। 

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती हैं ये 7 चीजें, एक्सपर्ट से जानें इनके दुष्प्रभाव 

हेल्दी डाइट

स्किन पर मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन भी अवश्य करें। डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर संतुलित आहार को शामिल करें। ऐसे खाने से बचें, जिसमें चीनी की मात्रा ज्यादा हो। यह फूड्स स्किन पर पिंपल्स और त्वचा की ग्लो को कम करते हैं।

हाइड्रेट रहे

मेनोपॉज के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए हाइड्रेट रहना भी आवश्यक होता है। सही मात्रा में पानी पीने से त्वचा में लोच के साथ त्वचा मुलायम भी रहती है। हाइड्रेटशन त्वचा में ग्लो को भी बढ़ाता है और शरीर को हेल्दी भी रखता है।

महिलाओं को मेनोपॉज के समय स्किन की देखभाल करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। हालांकि, स्किन पर कोई समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- freepik

Read Next

पुराने अंडरवियर पहनने से बढ़ता है इंफेक्शन का जोखिम, एक्सपर्ट से जानें कितने समय में अंडरवियर बदलना है जरूरी?

Disclaimer