Side Effects of Wearing Old Underwear: जब हमारे कपड़ो का रंग उड़ने लग जाता है, तो हम तुरंत ही नए कपड़े खरीदने लगते हैं। सिर से लेकर पैर तक हम कोई भी ऐसी चीज पहनना नहीं चाहते, जो देखने में पुरानी या अजीब लगती हो। लेकिन जिन चीजों पर हम ध्यान नहीं दे पाते हैं, वो है हमारे अंडर गारमेंट्स। कुछ लोग सालों तक अपने पुराने अंडरवियर ही इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पुराने अंडरवियर इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? अब सवाल आता है कि आखिर कितने समय बाद अंडरवियर बदलना जरूरी है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बिजनौर की ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीरज शर्मा से, जिन्होनें इस बारे में हमसे खास जानकारी साझा की।
कितने समय में अंडरवियर बदलना जरूरी है? How Often Should You Change Your Underwear
एक्सपर्ट के मुताबिक जब अंडरवियर की फिटिंग, कलर, कपड़े या कंफर्ट में फर्क आने लगे, तो इसे बदलना जरूरी हो जाता है। साथ ही अगर आपके अंडरवियर को 6 माह से ज्यादा हो गया है, तो इसे तुरंत बदल दें। दरअसल, पुराने अंडरवियर से आपको इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।
लंबे समय पर पुराने अंहरवियर पहनने के नुकसान- Side Effects of Wearing Old Underwear
अगर आप छह माह से ज्यादा अपने पुराने अंडरवियर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको इन समस्याओं का खतरा हो सकता है-
खुजली और इरिटेशन
पुराने अंडरवियर पहनने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। साथ ही वजाइना की नमी के कारण पुराने कपड़े से आपको इरिटेशन भी हो सकती है। ऐसे में आपको प्राइवेट पार्ट में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।
इन्फेक्शन का खतरा
पुराने कपड़े के कारण इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसके कारण आपको फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। इसलिए समय पर अपने अंडरवियर जरूर बदलें।
इसे भी पढ़े- क्या आप भी टाइट अंडरवियर पहनते हैं? जानें इससे होने वाले नुकसान
स्मेल की समस्या बढ़ना
अगर आप लंबे समय से पुराने अंडरवियर पहन रहे हैं, तो इससे वजाइना से स्मेल आने की समस्या हो सकती है। यह इन्फेक्शन को बढ़ाकर इरिटेशन और स्मेल बढ़ाने वाले बैक्टीरिया पैदा कर सकता है।
रेडनेस या दानें होना
पुराने कपड़े से आपको इरिटेशन ज्यादा हो सकती है। साथ ही लंबे समय तक नमी और खुरदरे कपड़े के संपर्क में आने से प्राइवेट पार्ट में एलर्जी या लाल दानें होने की समस्या हो सकती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान-
- रोज अंडरवियर जरूर बदलें जिससे आपको इन्फेक्शन का खतरा न हो।
- अपने अंडरवियर को नियमित रूप से वॉश जरूर करें।
- बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर न पहनें और लाइट और कंफर्टेबल अंडरवियर ही चुनें।
- गीले अंडरवियर लंबे समय तक न पहने रहें, अन्यथा इससे आपको खुजली और इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।
- पीरियड्स के दौरान हाइजीन का खास ध्यान दें और अपने अंडरवियर जरूर क्लीन करें।
- अगर आपको पुराने अंडरवियर से इन्फेक्शन या इरिटेशन हो गई है, तो तुरंत इन्हें इस्तेमाल करना छोड़े और डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़े- गंदी अंडरवियर पहनने की आदत से बिगड़ती है सेहत, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां