
Side Effects Of Wearing Tight Underwear In Hindi: आप जब भी कपड़ों की शॉपिंग करने जाते हैं, तो ढेरों दुकानें घूमते हैं, कई आउटफिट ट्राई करते हैं। इसके बाद कहीं जाकर कोई एक परफेक्ट ड्रेस अपने लिए चुनते हैं। लेकिन अंडरवियर खरीदते वक्त लोग ऐसा नहीं करते। जबकि अंडरवियर या किसी भी तरह के इनरवियर को खरीदते वक्त आपको ज्यादा सजग रहना चाहिए। उसके फैब्रिक से लेकर उसकी फिटिंग तक पर ध्यान देना चाहिए। पर ऐसा नहीं किया जाता। नतीजतन, कई बार घर में टाइट अंडरवियर आ जाती है और पुरुष हो या महिला, उसे ही पहनते हैं। क्या आप जानते हैं कि टाइट अंडरवियर पहनने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं? इस संबंध में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
इस पेज पर:-
स्किन छिल सकती है- Tight Underwear Can Cause Skin Irritation
ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है- Tight Underwear Can Affect Blood Circulation
स्पर्म क्वालिटी इफेक्ट होती है- Tight Underwear Can Decrease Sperm Quality
एसिड रिफ्लक्स हो सकता है- Tight Underwear Can Cause Acid Reflux
बैक्टीरिया पनपने लगते हैं- Tight Underwear Can Produce Bad Bacteria
अंडरवियर चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें- Things To Keep In Mind While Buying Underwear
स्किन छिल सकती है- Tight Underwear Can Cause Skin Irritation

अगर आप बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर कैरी करते हैं, तो इससे आपकी कमर ही नहीं, बल्कि पेल्विक एरिया के आसपास के हिस्से में भी छिल सकता है। स्किन के छिलने की वजह से आपको जलन की समस्या हो सकती है। यहां तक कि अगर सही समय पर उसकी केयर न की जाए, तो वहां घाव भी बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: गंदी अंडरवियर पहनने की आदत से बिगड़ती है सेहत, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है- Tight Underwear Can Affect Blood Circulation

अगर आप टाइट अंडरवियर पहनते हैं, तो इससे अपर थाई के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है। ब्लड सर्कुलेशन का रुकना अपने आपमें कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। जैसे, पैरों में सुन्नपन हो सकता है और झनझनाहट भी महसूस हो सकती है। अगर लंबे समय तक यही स्थिति बनी रही, तो आपके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में गलत अंडरवियर से 25% तक घट जाते हैं स्पर्म (शुक्राणु), जानें बॉक्सर या ब्रीफ क्या पहनना है सही?
स्पर्म क्वालिटी इफेक्ट होती है- Tight Underwear Can Decrease Sperm Quality
टाइट अंडरवियर पहनना न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी हानिकारक है। विशेषज्ञों की मानें, तो टाइट अंडरवियर पहनने के कारण कई हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है। इसमें अपर थाइस, पेनिस और टेस्टिकल्स शामिल हैं। पेनिस और टेस्टिकल्स की ओर ब्लड सर्कुलेशन रुकने के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत हो सकती है और स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, स्पर्म क्वालिटी कई अन्य कारणों से भी प्रभावित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए कौन सा अंडरवियर है बेस्ट? यूरोलॉजिस्ट से जानें गलत अंडरवियर कैसे पहुंचाता है नुकसान
एसिड रिफ्लक्स हो सकता है- Tight Underwear Can Cause Acid Reflux
हालांकि, आपको यह जानकर लगेगा कि भला टाइट अंडरवियर का एसिड रिफ्लक्स से क्या संबंध है? असल बात ये है कि टाइट अंडरवियर पहनने से पेट पर दबाव बनता है। इस वजह से एसिड रिफ्लक्स हो सकता है, जिससे सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है। ऐसा खासकर उन महिलाओं के साथ होता है, जो हाई रेज यानी नाभा से भी ऊपर पैंटी पहनती हैं।
बैक्टीरिया पनपने लगते हैं- Tight Underwear Can Produce Bad Bacteria
टाइट अंडरवियर पहनने के कारण रिप्रोडक्टिव ऑर्गन तक सही तरह से एयर सर्कुलेट नहीं हो पाता है यानी हवा नहीं पहुंच पाती है। हमारे शरीर के हर हिस्से को हवा की जरूरत होती है। वहीं, महिलाओं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में गुड बैक्टीरियाज होते हैं। अगर सही तरह हवा न पहुंच सके, तो वहां पसीना हो सकता है, जिससे बैड बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं। विशेषकर एक्सरसाइज करने वालों के साथ यह समस्या हो सकती है। यह सिचुएशन सही नहीं है। महिलाओं को अपनी हाईजीन का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
अंडरवियर चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें- Things To Keep In Mind While Buying Underwear
- कभी भी बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर न पहनें।
- अंडरवियर खरीदते समय उसकी फैब्रिक का ध्यान रखें।
- खरीदने से पहले अंडरवियर की फिटिंग चेक करना न भूलें।
- अंडरवियर का मैटीरियरल ऐसा होना चाहिए, जो आपकी स्किन को भी सूट करे।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version