Doctor Verified

शरीर में कैसे पहुंचते हैं कीटाणु? इन्हें फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय

Common Ways Germs are Spread: शरीर में कीटाणु इन तरीकों से पहुंच सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में कैसे पहुंचते हैं कीटाणु? इन्हें फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय


Common Ways Germs are Spread: बीमार होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। अक्सर बीमार होने का कारण कीटाणु ही होते हैं, जो शरीर में कई तरह से प्रवेश करते हैं। इन कीटाणु का शरीर पर हमला होने के कारण कई बार व्यक्ति कई तरह की बीमारी या इंफेक्शन की चपेट में आ सकता हैं। अक्सर लोग बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के फूड्स का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हैं, तो कीटाणु शरीर में आसानी से चले जाएंगे और आपको बीमार भी कर सकते हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर इंफकेशन से बचाने के लिए कीटाणु के प्रवेश पर रोक लगाएं। शरीर में अगर कीटाणु नहीं पहुंचेंगे, तो आप बीमार होने से बच जाएंगे और शरीर भी हेल्दी रहेगा। शरीर में कीटाणु कैसे पहुंचते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से।

नाक, मुंह, या आंख से 

शरीर में कीटाणु के प्रवेश का यह सबसे सरल और आसान तरीका है। छींकने, खांसने या आंखों को रगड़ने से रोगाणु हाथों में फैल सकते हैं और फिर परिवार के अन्य सदस्यों या दोस्तों को आसानी तक फैल सकते हैं। इससे बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोएं और हैंड वॉश के लिए किसी एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल करें।

भोजन से

कई बार भोजन बनाने के समय व्यक्ति साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखता है। इस कारण कीटाणु उस व्यक्ति के हाथों से सीधा भोजन में पहुंच जाते हैं और ये भोजन खाने से आप बीमार भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए शौचालय का उपयोग करने के बाद और खाद्य पदार्थ तैयार करने से पहले हमेशा अपने हाथ को अच्छे से वॉश करें।

हाथ से

भोजन तैयार करते समय चिकन जैसे खाद्य पदार्थों को बनाते समय अगर साफ-सफाई का ख्याल न रखा जाएं, तो इसमें मौजूद कीटाणु हाथ में पहुंच सकते हैं और हाथों के द्वारा यह खाने में आसानी से पहुंच सकते हैं। चिकन या मछली को बनाते समय इस बात का ख्याल रखें कि इसको साफ करने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोएं।

इसे भी पढ़ें- बस-मेट्रो में सफर करते हैं, तो वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

संक्रमित बच्चे से

बच्चे जब छोटे होते है, तो माता पिता बच्चे के लिए डायपर का इस्तेमाल करते हैं। डायपर पहनाने के बाद कई बार माता-पिता हाथ धोना भूल जाते हैं। जिस कारण डायपर के जरिए कीटाणु माता-पिता के हाथ तक पहुंच जाते हैं और डायरिया की समस्या का कारण बनते हैं। इस तरह के यह कीटाणु माता-पिता से बच्चों या घर के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच सकता है।

जानवरों से

जानवरों से इंसान में इंफेक्शन काफी तेजी से फैलता है। इस समस्या से बचाव के लिए जानवरों को सहलाने या उनके संपर्क में आने के बाद हाथ को अच्छे से वॉश करें। साथ ही जानवरों को छूने वाली सतह को भी डिसइंफेक्टेंट से क्लीन करें।

शरीर में कीटाणु इन तरीकों से पहुंच सकते हैं। शरीर को कीटाणुओं से बचाने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें। साथ ही शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने की भी कोशिश करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

स्वस्थ रहने के लिए रात को कितने बजे तक सो जाना चाहिए? डॉक्टर से जानें समय से सोने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version