Expert

उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जिससे बाल बनेंगे काले-घने

क्या आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं? जानें इन्हें रोकने के लिए कुछ टिप्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जिससे बाल बनेंगे काले-घने


How To Control Grey Hair Problem: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आजकल कई लोगों को कम उम्र में सफेद बालों की समस्या होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी इसका कारण हो सकती है। इसके अलावा, ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी बालों का रंग खराब हो सकता है। इस समस्या के लिए आयुर्वेद में कई तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से आप इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। सफेद बाल रोकने के लिए कुछ टिप्स बताते हुए आयुर्वेदा डॉक्टर ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन टिप्स के बारे में।

amla

सफेद बालों की समस्या रोकने के लिए अपनाएं आयुर्वेद की ये टिप्स- Tips To Prevent Grey Hair Problem

मसालेदार और तला-भूना न खाएं- Spicy and Oily Food

अगर आपको ज्यादा नमक, मसालेदार या तला-भूना खाने की आदत है तो ऐसा खाना  अवॉइड करें। इसके अलावा फर्मेंटेड चीजों का सेवन भी कम करें। क्योंकि ये चीजें शरीर में पित्त-दोष बढ़ा देती हैं। इसके कारण शरीर में कई समस्याएं होती हैं, जिनमें सफेद बालों की समस्या भी शामिल है। 

आंवला और दही का हेयर मास्क- Amla and Curd Hair Mask

 सफेद बालों की समस्या कंट्रोल करने के लिए आंवला और दही दोनों ही फायदेमंद हैं। इसका फेस मास्क लगाने से बालों में चमक आती है। बालों को पोषण मिलता है और सफेद बालों की समस्या कंट्रोल होती है। हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही लीजिए। इसमें 4-5 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। पेस्ट तैयार करके पूरे सिर पर लगाएं। इस हेयर मास्क को 15 मिनट से 45 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से बाल धो ले। आंवला और दही में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

पर्याप्त नींद जरूर लें- Sleep

बालों को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। अगर आप देरी से सोते हैं, तो इससे आपको स्ट्रेस हो सकता है। यह शरीर में पित्त दोष बिगाड़ सकता है। इससे बालों के सफेद दोनों की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए 11 बजे से पहले सोना जरूरी है। इससे बॉडी में ग्रोथ हार्मोन बनता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकता है। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • डाइट में पोषक तत्वों की कमी बिल्कुल न होने दें। अपनी डाइट में जिंक और विटामिन-ई युक्त वाले खाद्य पदार्थ एड करें। 
  • बालों की देखभाल राज करें। सप्ताह में दो बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। शैंपू से दो घंटे पहले ऑयल मसाज जरूर करें। 
  • सफेद बालों को कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खे जरूर अपनाएं। इससे बाल हेल्दी रहेंगे।  

इसे भी पढ़ें- समय से पहले बाल सफेद होने के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें ग्रे हेयर की समस्या दूर करने के 5 उपाय

अगर आपको लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, तो पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Isha Negi | Ayurveda Doctor | Diet and Nutrition Consultant (@dr.isha.negi)

Read Next

गर्दन की सूजन कम करने में कारगर हैं ये 5 आयुर्वेद‍िक जड़ी-बूट‍ियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version