Doctor Verified

बालों को नेचुरली काला करने के लिए लगाएं ये हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

Tips To Darken Grey Hair: क्या आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं? जानें इसे प्राकृतिक रूप से काला करने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को नेचुरली काला करने के लिए लगाएं ये हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका


Tips To Darken Grey Hair Naturally: शाइनी और खूबसूरत बाल हर किसी की चाह होते हैं। इसके लिए बालों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। उम्र बढ़ने के कारण बाल सफेद होना नॉर्मल है। लेकिन कुछ लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि जेनेटिक कारण या थायराइड असंतुलित होना, हेयर कलर और पोषण की कमी आदि। बालों के सफेद होने का कारण जो भी हो, घरेलू नुस्खे हर कारण के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए एक देसी नुस्खा है प्राकृतिक हेयर मास्क। इस हेयर मास्क के फायदे और बनाने का तरीका बताते हुए न्यूरोपैथी एक्सपर्ट डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख में जानें इस हेयर मास्क के बारे में।

hair mask

बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए बनाएं ये हेयर मास्क- Hair Mask To Darken Grey Hair Naturally

सामग्री

  • आंवला- 2 चम्मच
  • हीना पाउडर- 6 पाउडर
  • मेथी- 1 चम्मच 
  • कलौंजी पाउडर- 1 चम्मच
  • करी पाउडर- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • आपको बाउल में 2 चम्मच आंवला लेना है। इसमें हीना पाउडर, मेथी और कलौंजी पाउडर के साथ करी पत्ते का पाउडर लेना है। 
  • इन सभी चीजों को मिलाकर पाउडर तैयार कर लें। अब इसे मिलाने के लिए चुकंदर को घीसकर लीजिये। 
  • अब 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चायपत्ती और 1 चम्मच  कॉफी मिलाएं। अब इसमें घीसा हुआ चुकंदर मिलाएं। 
  • अब इस पानी को अच्छे से उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख लीजिये। 
  • हल्का ठंडा होने पर इसमें तैयार किया गया मिक्स पाउडर मिलाएं। इस मिक्सचर को आधे घंटे के लिए छोड़ दें। 
  • अब इसे स्कैल्प से बालों की लंबाई तक अच्छे से लगाएं। इस हेयर मास्क को तीन घंटे तक लगाकर रखें।
  • बालों को बिना शैंपू किये केवल पानी से धो लीजिये। अब बाल सूखने के बाद नारियल तेल लगा लें। 
  • अगले दिन शैंपू से बालों को धोएं और फर्क महसूस करें। आपके बाल शाइनी और काले हो जाएंगे। 
  • यह हेयर मास्क बनाने से आपको जल्दी फर्क नजर आने लगेगा। 

बालों के लिए नेचुरल हेयर मास्क के फायदे? Natural Hair Mask Benefits For Hair 

बालों को नेचुरल कलर दे- Naturally Color Hair

बालों को नेचुरल कलर करने के लिए यह सभी इंग्रेडिएंट्स फायदेमंद हैं। इसमें कलौंजी पाउडर और हीना पाउडर इस्तेमाल किया गया है। क्योंकि ये चीजें बालों को रंगने में मदद करती हैं। 

साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं होना- No Side Effects

इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। क्योंकि ये सभी प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स हैं। इनके इस्तेमाल से बाल हेल्दी होंगे। 

बालों को हेल्दी रखे- Keeps Hair Healthy

बालों को हेल्दी रखने के लिए यह सभी यह सभी इंग्रेडिएंट्स फायदेमंद हैं। ये बालों की जड़ों को भी मजबूती देते हैं। साथ ही, बाल शाइनी और स्मूद बनते हैं। 

बालों को शाइनी रखे

बालों को शाइनी रखने के लिए भी ये हेयर मास्क फायदेमंद है। आंवला और मेथी दाना बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है। 

अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन रहता है, तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी भी साइड इफेक्ट से बचने के लिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Read Next

नारियल तेल में कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जानें बालों के लिए यह कैसे है फायदेमंद

Disclaimer