बीमार पड़ने पर शरीर में होता है दर्द, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Badan Dard Se Chutkara Kaise Paye: बीमार पड़ने पर शरीर में दर्द हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त रेस्ट करें और दवा लेना न भूलें।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमार पड़ने पर शरीर में होता है दर्द, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Tips To Get Relief From Body Ache When Sick In Hindi: मॉनसून का सीजन है। इन दिनों लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे अचानक बारिश में भीग जाना, सर्द-गर्म लगना आदि। असल में मॉनसून में लोगों की इम्यूनिटी काफी ज्यादा प्रभावित होने लगती है, जिस वजह से लोग बहुत आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। हालांकि, जैसे ही हमारी बॉडी बदलते मौसम को स्वीकार कर लेती है, तो बीमारी का जोखिम भी कम हो जाता है। लेकिन, आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि बीमार पड़ने के बाद जब रिकवरी होती है, तो उस दौरान अक्सर बॉडी पेन होने लगता है। इसकी अनदेखी करना काफी मुश्किल हो जाता है। इससे डेली लाइफ के कामकाज भी प्रभावित होने लगता है। सवाल है, इससे राहत के लिए क्या कर सकते हैं? यहां बताए टिप्स अपनाएं। मदद जरूर मिलेगी।

बीमार पड़ने पर बॉडी पेन से राहत कैसे पाएं- Tips To Get Relief From Body Ache When Sick In Hindi

Tips To Get Relief From Body Ache When Sick In Hindi

पर्याप्त रेस्ट करें

बीमार पड़ने के बाद रिकवरी तभी संभव हो पाती है, जब आप अच्छी तरह रेस्ट करते हैं। रेस्ट करने से बॉडी हील होती है और बॉड पेन से भी राहत मिलती है। रेस्ट करने से हमारे डैमेज सेल्स रिपेयर होते हैं, जो बीमारी से रिकवरी मदद करते हैं। ध्यान रखें कि जब बॉडी पेन हो, तो बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें। इससे पेन बढ़ सकता है। वैसे भी बीमार पड़ने की वजह से आपकी इम्यूनिटी काफी वीक हो जाती है, जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पूरे शरीर में दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

खुद को हाइड्रेटेड रखें

बॉडी पेन से छुटकारा पाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेटेड रखें। बॉडी में पेन में आप जितना ज्यादा फ्लूइड इनटेक लेते हैं, उतना ही ज्यादा दर्द से राहत मिलने लगती है। हालांकि, इस प्रक्रिया में समय लगता है। लेकिन, इससे मदद जरूर मिलती है।

दवा न लेना न भूलें

Tips To Get Relief From Body Ache When Sick In Hindi

बीमारी से रिकवरी में होने के बाद कई दिनों तक बॉडी पेन रहता है। इससे रिकवरी के लिए आप डॉक्टर से मेडिसिन जरूर लें। ओवर दी काउंटर मेडिसिन लेने से दर्द से राहत जल्दी मिलती है। इससे शरीर में आई सूजन में भी कमी आती है। हालांकि, ज्यादा मेडिसिन लेने से बचें। और अपने आप कोई भी ओवर दी काउंटर मेडिसिन नहीं लिया जाना चाहिए। हमेशा डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बुखार के दौरान शरीर में दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं दर्द से छुटकारा

गुनगुने पानी से शॉवर लें

जब बॉडी पेन बहुत ज्यादा हो, तो आप एक बार गुनगुने पानी से शॉवर ले लें। असल में गुनगुने पानी की मदद से आपके बॉडी की सिंकाई हो जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है और मसल्स रिलैक्स होती है। इस तरह, बॉडी पेन भी कम होने लगता है। हां, अगर आप बीमार हैं और बुखार है, तो नहाने से बचें। नहाना है या नहीं, इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

खुद को गर्म रखें

कई बार बॉडी पेन बुखार आने का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, अगर बॉडी पेन हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें। डॉक्टर से संपर्क करें। अपने आपको गर्म रखने की कोशिश करें। इससे बुखार और बॉडी पेन से राहत मिलने में मदद मिल सकती है। लेकिन, अगर यह बुखार आने का संकते है, तो समय पर ट्रीटमेंट करवाना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

शरीर में फोलेट (फॉलिक एसिड) की कमी होने पर हो सकती हैं ये 9 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer