Home Remedies For Fever And Body Pain: बुखार होने पर शरीर में दर्द होना बहुत आम समस्या है। खासकर अगर आप किसी वायरल संक्रमण या एलर्जी के कारण बुखार की चपेट में आ जाते हैं। क्योंकि इससे आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचता है। बुखार के दौरान शरीर में डिहाइड्रेशन, कमजोरी, मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न होती है, जिसके कारण आपको शरीर में हल्के से मध्यम दर्द भी महसूस होता है। लेकिन कुछ लोग अक्सर बुखार के दौरान गंभीर दर्द का सामना करते हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए वे दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन इस दौरान दवाओं का अधिक सेवन सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आपको दवाओं के बजाए, नेचुरली बुखार से रिकवर और दर्द से छुटकारा पानी की कोशिश करनी चाहिए।
अब सवाल यह उठता है कि बुखार के दौरान होने वाले बदन दर्द से आप नैचुरली छुटकारा कैसे पा सकते हैं? आप डॉक्टर द्वारा दिए गए उपचार के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से बदन दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं, ये आपको बुखार से जल्द रिकवरी में भी मदद करेंगे। इस लेख में हम आपको बुखार और बदन दर्द का घरेलू उपचार (bukhar aur badan dard ka gharelu upchar) बता रहे हैं।
बुखार और बदन दर्द का घरेलू उपचार- Home Remedies For Fever And Body Pain In Hindi
1. पर्याप्त आराम है जरूरी
डॉक्टर के उपचार के साथ बुखार से जल्दी रिकवरी और दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त आराम की आवश्यकता होती है। इसलिए इस दौरान आपको आराम अधिक करना चाहिए और शारीरिक गतिविधियां कम।
टॉप स्टोरीज़
2. पोषक तत्वों से भरपूर आहार
इस दौरान आपको आसानी से पचने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने चाहिए। आपको इस दौरान हल्का भोजन करना चाहिए जैसे कि खिचड़ी, दलिया, दाल और फुल्का। इसके अलावा आपको फल और सब्जियां अधिक खानी चाहिए। फलों का जूस का सेवन भी करें। इससे शरीर को पोषण के साथ एनर्जी भी मिलेगी।
इसे भी पढें: सर्दियों में परेशान करती है पीरियड्स की ऐंठन, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से छुटकारा
3. हाइड्रेटेड रहना है जरूरी
बुखार के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसके कारण मांसपेशियों में अकड़न और दर्द की समस्या अधिक देखने को मिलती है। साथ ही आप अधिक थकान और कमजोरी भी महसूस करते हैं। इसलिए आपको इस दौरान तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए। पानी, फलों का जूस, सब्जियों का रस और सूप आदि का अधिक सेवन करें।
4. गुनगुने पानी से नहाएं
गुनगुने पानी से स्नान करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इससे मांसपेशियों का तनाव और अकड़न भी कम होती है और दर्द में आराम मिलता है।
इसे भी पढें: मौसमी फ्लू से लड़ने और छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 6 घरेलू उपाय
5. डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न लें
अगर आपको बुखार और बदन दर्द से आराम नहीं मिल रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा लेने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में बुखार किसी संक्रमण के कारण भी हो सकता है, इसलिए आपको दवाओं के सेवन से बचना चाहिए। बुखार कम न होने और दर्द में आराम न मिलने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जिससे कि वह आपको सही उपचार प्रदान कर सके।
All Image Source: Freepik