प्रेगनेंसी में लूज मोशन से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय

Home Remedies For Loose Motion In Pregnancy: प्रेगनेंसी में दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में लूज मोशन से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय

प्रेगनेंसी में गर्भवती महिलाओं को कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। गर्भवस्था में पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं होना सामान्य है। दरअसल, प्रेगनेंसी में होने वाले हार्मोनल बदलावों का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। प्रेगनेंसी में गलत खानपान की वजह से भी दस्त (Loose Motion In Pregnancy) की समस्या हो सकती है। ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में दस्त की समस्या होती है। अगर आप भी गर्भवती हैं और दस्त से परेशान हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है। प्रेगनेंसी में दस्त आने पर आपको बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई नहीं लेनी चाहिए। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से दस्त की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी में दस्त से रोकने के कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं (Pregnancy Me Dast Rokne Ke Upay) -

प्रेगनेंसी में दस्त रोकने के उपाय - Home Remedies For Loose Motion In Pregnancy

नींबू  (Lemon)

प्रेगनेंसी में दस्त को रोकने के लिए आप नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए नींबू काफी फायदेमंद माना जाता है। आईओपी कॉन्‍फ्रेंस सीरीज : अर्थ एंड एनवायरमेंटल साइंस में प्रकाशित एक स्‍टडी के अनुसार, नींबू दस्‍त पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को रोकने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक नींबू का रस और चुटकीभर काला नमक डालकर पिएं। इससे आपको दस्त, उल्टी और मतली की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। 

जीरा (Cumin Seeds)

गर्भवती महिलाऐं दस्त की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जीरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए जीरा का इस्तेमाल रामबाण इलाज है। जीरा में  एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिससे पाचन बेहतर बनता है। इसके लिए एक चम्मच जीरा को भून लें। फिर इसमें काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ लें। आप चाहें तो पानी में जीरा उबालकर, छानकर इसका सेवन कर सकती हैं।  

Pregnancy-Loose-Motion

दही (Yogurt)

प्रेगनेंसी में दस्त होने पर दही का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ खराब बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। दही का सेवन करने से मल को सख्त करने में मदद मिलती है। इसके लिए दिन में दो-तीन बार दही का सेवन करें। इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा और दस्त रोकने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में गैस होने पर न करें इन 5 सब्जियों का सेवन, बढ़ सकती है तकलीफ

पुदीना (Mint)

प्रेगनेंसी में दस्त की समस्या से निजात पाने के लिए आप पुदीना का इस्तेमाल कर सकती हैं। पाचन संबंधी समस्याओं में पुदीने के रस का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है। पुदीना पेट को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। ये दस्त के साथ-साथ पेट दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में पुदीने का रस मिलाकर पिएं। 

केला (Banana)

दस्त की समस्या में केले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। केला फाइबर, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह दस्त के साथ पेट में गैस, कब्ज, अपच आदि जैसी समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। केला खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और मल को सख्त बनाने में मदद मिलती है। प्रेगनेंसी में दस्त होने पर आप केले का सेवन कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान क्यों होता है कंधे और गर्दन में दर्द? जानें कारण और बचाव के उपाय

Home Remedies For Loose Motion In Pregnancy: प्रेगनेंसी में दस्त होने पर आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। हालांकि, प्रेगनेंसी में किसी भी नुस्खे का प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

Read Next

सर्दियों में परेशान करती है पीरियड्स की ऐंठन, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से छुटकारा

Disclaimer