Menstrual Cramps Home Remedies For Winters: सर्दियों का मौसम महिलाओं के लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है, क्योंकि इस दौरान मौसम में परिवर्तन के कारण सिर्फ उनकी त्वचा और बाल ही नहीं, बल्कि हार्मोन्स का संतुलन भी प्रभावित हो सकता है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के चलते कई परेशानियां देखने को मिलती हैं, जिनमें सबसे आम है समय पर पीरियड्स न होना और पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन। लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्मी के मौसम की तुलना में सर्दियों में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण महिलाओं को काफी दिक्कत होती है, कई बार तो दर्द ऐंठन इतना अधिक बढ़ जाती है कि महिलाओं को दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना पड़ता है।
लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? या सर्दियों में पीरियड्स के दौरान होने वाले गंभीर दर्द से राहत पाने के लिए आप क्या सकते हैं? सर्दियों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अधिक दर्द क्यों होता है और इससे वे कैसे राहत पा सकते हैं, इसके बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन (BAMS Ayurveda) ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। आइए जानें सर्दियों में पीरियड्स की ऐंठन से राहत पाने के 4 घरेलू उपाय।
मौसम में परिवर्तन और मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स के बीज क्या संबंध है?
सर्दियों के मौसम में यह सवाल अधिकतर महिलाओं के मन में आता है। डॉ. अल्का बताती हैं जब महिलाएं ठंड के मौसम में प्रवेश करती हैं, तो सूखी और ठंडी सर्दियों के दौरान उनके शरीर में वात दोष का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके कारण हार्मोन्स में भी परिवर्तन होता है। शरीर में वात दोष का यह असंतुलन मेंस्ट्रुअल स्थितियों में भी परिवर्तन का कारण बनता है और पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन का कारण बनता है।
टॉप स्टोरीज़
सर्दियों में पीरियड्स की ऐंठन दूर करने के उपाय- Remedies For Menstrual Cramps During Winters
डॉ. अल्का के अनुसार सर्दियों में मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को वात दोष के संतुलन को बनाए रखने की जरूरत होती है, जिसमें कुछ घरेलू उपाय आपकी काफी मदद कर सकते हैं जैसे...
1. गुड़ खाएं
शाम के समय भोजन से कुछ मिनट पहले आपको रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ जरूर खाना चाहिए। इससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है और दर्द में राहत मिलती है।
इसे भी पढें: मौसमी फ्लू से लड़ने और छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 6 घरेलू उपाय
2. तिल खाएं
आपको अपनी डाइट में तिल के बीज जरूर शामिल करने चाहिए। आप कई तरह से तिल का सेवन कर सकते हैं, अपनी मिठाई, व्यंजन या पकानेमें शामिल कर सकते हैं, या फिर रोज तिल के लड्डू का सेवन भी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
3. शरीर की मालिश या अभ्यंग करें
वात को संतुलित करने के लिए शरीर की मालिश करना सबसे प्रभावी तरीका है। इसके लिए आप धनवंतरी या धनवंतरम तेल का प्रयोग कर सकते हैं। या इसके अलावा किसी अन्य तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं, जो वात को संतुलित करने में मदद करता है।
इसे भी पढें: पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से हो जाती हैं परेशान तो ट्राई करें ये 5 एसेंशियल ऑयल्स, मिलेगा फायदा
4. नाक में धनवंतरम तेल डालें
शाम को नहाने से पहले अपनी नाभि में धनवंतरम तेल की 2-3 बूंदें डालें। इससे पीरियड्स की ऐंठन को कम करने में बहुत लाभ मिलेगा।
अगर आप भी सर्दियों में पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन से परेशान हैं, तो इन आसान घरेलू उपायों को आज से ही फॉलो करें। आपको जल्द मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स से छुटकारा मिल सकता है।
All Image Source: Freepik