पूरे शरीर में दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

Home Remedies For Body Pain: अगर आपके पूरे शरीर में दर्द रहता है, तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर जल्द राहत पा सकते हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
पूरे शरीर में दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत


Home Remedies For Body Pain In Hindi: बॉडी पेन यानी शरीर में दर्द की समस्या से लोगों को आए दिन परेशान रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर दर्द, कमर दर्द या हाथ-पैरों में दर्द होना आम है। यह एक समान्य परेशानी है, जो किसी को भी हो सकती है। शरीर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में विटामिन की कमी, थकान, फिजिकल एक्टिविटी में कमी या बदलते मौसम की वजह से शरीर में दर्द की शिकयत हो सकती है। आमतैर पर थोड़ा आराम करने से शरीर का दर्द ठीक अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार पूरे शरीर में इतना तेज दर्द होता है कि व्यक्ति किसी भी काम पर ध्यान नहीं दे पाता है। कभी-कभी शरीर में असहनीय दर्द होने लगता है, जिसके लिए अधिकतर लोग पेन किलर्स का  सहारा लेते हैं। लेकिन इनके ज्यादा सेवन से शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से शरीर के दर्द को दूर किया जा सकता है। अगर आप भी पूरे शरीर में दर्द से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमाकर जल्द राहत पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में -

शरीर के दर्द को ठीक करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Body Pain In Hindi

हल्दी

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में हल्दी का प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं। शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले आधा चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में डालकर पिएं।

अदरक

अदरक का सेवन करने से शरीर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में  2 इंच अदरक का टुकड़ा डालें। इसे कुछ मिनट तक उबालें और फिर छान लें। उसके बाद इसका सेवन करें। इससे आपको बॉडी पेन से काफी राहत मिलेगी।

Home-Remedies-To-Cure-Body-Pain

बॉडी मसाज करें 

शरीर के दर्द से छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका मालिश करना भी है। शरीर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। मालिश करने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों में तेल में 2-4 लहसुन की कलियां और अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर तेल को ठंडा करके इससे पूरे शरीर की मालिश करें। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: ज्‍यादा चलने के कारण दर्द पैर में है दर्द? ऐसे करें पैरों की माल‍िश, जल्‍द मिलेगा आराम

दालचीनी

दालचीनी भी शरीर के दर्द को दूर करने में बेहद प्रभावशाली मानी गई है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी और एक चम्मच शहद को मिलाएं। रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।  ऐसा करने से आपको शरीर के दर्द में काफी आराम मिलेगा।

सेब का सिरका

शरीर के दर्द को ठीक करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इस पानी से नहा लें। इससे आपको शरीर के दर्द से काफी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: सिर के पिछले हिस्से में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

इन घरेलू उपायों की मदद से आप शरीर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। हालाँकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

Read Next

नाक से पानी निकलता है तो करें ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version