नाक से पानी निकलता है तो करें ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Home Remedies For Watery Runny Nose: अगर आपकी नाक से पानी निकलता है, तो आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। जानें इनके बारे में -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 01, 2023 12:30 IST
नाक से पानी निकलता है तो करें ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Naak Se Pani Girne Ke Gharelu Upay: नाक से पानी गिरना एक बेहद आम समस्या है। आमतौर पर ठंड लगने पर या जुकाम-बुखार होने पर नाक से पानी बहना शुरू हो जाता है। इसके अलावा, साइनस या किसी प्रकार की कोई एलर्जी होने पर भी यह समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को धूल-मिट्टी से एलर्जी होती है, जिसके कारण उनकी नाक से पानी निकलने लगता है। अक्सर लोग नाक से पानी गिरने की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर की अंदरूनी परेशानियों का एक संकेत भी हो सकता है। अगर नाक से पानी गिरने के साथ-साथ तेज सिरदर्द, बुखार और सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षण दिखें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो नाक से पानी गिरने की समस्या से जल्द राहत दिला सकते हैं -

नाक से पानी गिरने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Watery Runny Nose In Hindi

स्टीम

भाप लेने से बलगम साफ होता है और नाक से पानी गिरने की समस्या से राहत मिलती है। भाप लेने के लिए एक बर्तन में गर्म पानी भर लें। उसके बाद अपने मुंह को चारों तरफ से किसी तौलिए से कवर कर लें। फिर भाप लेने की कोशिश करें। 5-10 मिनट तक भाप लेने के बाद नाक को सादे पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से जुकाम और बहती नाक की समस्या से निजात मिलेगी।

नमक का पानी

नमक का पानी शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। नाक के वायुमार्गों को नमक के धोने से नाक के अंदर के वायरस बाहर आ जाते हैं। इससे जुकाम, नाक में खुजली और नाक से पानी आने की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी लें। इसमें एक चम्मच नामक मिलाएं। अब इस मिश्रण को ड्रॉपर की मदद से नाक में 1 से 2 बूंद डालें। इस प्रक्रिया को दिन में में दो से तीन बार दोहराएं।

Home-Remedies-Watery-Runny-Nose

तुलसी

नाक से पानी गिरने की समस्या से राहत पाने के लिए आप तुलसी का प्रयोग कर सकते हैं। तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम, संक्रमण और बहती नाक की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप तुलसी की चाय या काढ़े का सेवन दिन में एक से दो बार कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों को शहद या गुड़ के साथ खाने से भी नाक से पानी गिरना बंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: नाक बहने और जुकाम से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें लौंग के तेल का इस्तेमाल

विटामिन सी

जुकाम होने पर भी नाक से पानी निकलने की समस्या हो सकती है। विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन जुकाम को ठीक करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप संतरा, नींबू, मौसंबी, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली और शिमला मिर्च आदि खा सकते हैं।

सरसों का तेल

सरसों का तेल भी नाक से पानी निकलने की समस्या से राहत दिला सकता है। सरसों के तेल से मालिश करने से सर्दी दूर होती है और जुकाम में आराम मिलता है। इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन की 5-6 कलियां डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे छाती और पीठ पर लगाकर मालिश करें।

इसे भी पढ़ें: बिना जुकाम बंद नाक से रहते हैं परेशान? ये 5 घरेलू उपाय नाक खोलने में करेंगे मदद

नाक से पानी गिरने की समस्या से राहत पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, इन्हें आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer