Doctor Verified

स्वस्थ रहने के लिए रात को कितने बजे तक सो जाना चाहिए? डॉक्टर से जानें समय से सोने के फायदे

Right Time To Go To Bed In Hindi: रात को समय पर सोना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे इंसोमनिया जैसी खतरनाक बीमारी से दूर रहा जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ रहने के लिए रात को कितने बजे तक सो जाना चाहिए? डॉक्टर से जानें समय से सोने के फायदे


Right Time To Go To Bed In Hindi: आपने अक्सर सुना होगा कि घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि रात को जल्दी सो जाओ और सुबह जल्दी उठो। इस तरह के सोने के पैटर्न को फॉलो करने से स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। हालांकि, यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर रात को कितने बजे तक सो जाना चाहिए? क्या किसी फिक्स समय पर सोने से हेल्थ पर उसका कोई असर पड़ता है या फिर अच्छी हेल्थ के लिए महज रात की नींद भर काफी होती है? यानी आप चाहें, तो किसी भी समय सो सकते हैं? असल में इस संबंध में एक्सपर्ट्स की खास राय है। आपको भी चाहिए कि इस बारे में विस्तार से जानकारी लें और समय पर सोने की आदत डालें। इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल में Associate Professor डॉ. भूमेश त्यागी से बात की।

रात को कितने बजे तक सो जाना चाहिए?- What Is A Best Time To Go To Bed In Hindi

What Is A Best Time To Go To Bed In Hindi

हेल्थलाइन वेबसाइट में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार, "समय पर सोना बहुत जरूरी होता है। 80 हजार से ज्यादा लोगों पर हुए अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ है कि रोजाना रात को 10 से 11 बजे के बीच सो जाना चिहए। सोने का समय निश्चित होना चाहिए। इससे हार्ट हेल्थ पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। इससे सर्केडियन रिदम सही तरह से रेगुलेट होती है।" आपको बताते चलें कि हमारे शरीर का एक बायोलॉजिकल क्लॉक होता है, जो आपको यह संदेश देता है कि कितने बजे उठना है या फिर रात को कितने बजे सोना है। सर्केडियन रिदम का सही होना बहुत जरूरी है। अगर यह सही तरह से रेगुलराइज न हो, तो इससे हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी बॉडी के लिए जान लें सोने का सही समय, एक्सपर्ट बता रहे हैं 7 टिप्स जिनसे जल्दी आएगी गहरी नींद

समय पर सोने के फायदे- Benefits Of Sleeping On Time In Hindi

Benefits Of Sleeping On Time In Hindi

थकान नहीं होती है

जब आप रोजाना समय पर सोने जाते हैं, तो आपके शरीर को उसकी आदत हो जाती है। साथ ही रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त और समय पर ली गई नींद आपको एनर्जी से भर देती है। सुबह उठने के बाद आप खुद को हर तरह के काम के लिए तैयार पाते हैं। यहां तक कि किसी भी तरह के काम करके आप थकान महसूस नहीं करते हैं

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार किसे-कैसे सोना चाहिए? जानें अच्छी नींद लेने के उपाय

ज्यादा ऑर्गनाइज रहते हैं

आपने अक्सर डॉक्टर्स के मुंह से सुना होगा कि अगर लाइफ में ऑगनाइज्ड रहता है, तो रात को समय पर सोया करो। असल में रात को सही समय पर सोने जाते हैं और सुबह तक पर्याप्त नींद लेते हैं, तो आप बेहतर ऑर्गनाइज्ड हो जाते हैं। सही तरह से स्लीप रूटीन फॉलो करने से मन हल्का रहता है और किसी तरह की बात परेशान भी नहीं करती है। यहां तक कि बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी आसानी से निकल जाता है।

इसे भी पढ़ें: हर रात एक ही समय पर सोना क्यों फायदेमंद माना जाता है? जानें इस बारे में

नींद से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं

जब आप समय से नहीं सोते हैं और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इस वजह से नींद से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती है। इसमें मूड खराब रहना, डलनेस फील करना और बात-बात पर चिड़चिड़ाना शामिल हैं। वहीं, जब आप समय पर सोते हैं, तो इस तरह की परेशानियां नहीं होती हैं और मन भी हमेशा अच्छा रहता है। यहां तक कि समय पर सोने वाले लोग पोजिटिविटी से भरे रहते हैं।

इंसोमनिया की समस्या नहीं होती है

इंसोमनिया यानी अनिद्रा की समस्या है। यह समस्या अक्सर उन लोगों को होती है, जिनका स्लीपिंग पैटर्न बहुत खराब होता है। इस तरह के लोग देर तक जागते हैं और बहुत कम समय के लिए सोते हैं। कई बार इंसोमनिया के मरीजों को कई-कई दिनों तक नींद नहीं आती है। इसका असर उनकी मेंटल-फिजिकल हेल्थ पर पड़ता है। इसके ठीक उलट, अगर कोई समय पर सोता है और पर्याप्त नींद लेता है, तो उसे इंसोमनिया का रिस्क कम हो जाता है।

image credit: freepik

Read Next

हड्डी में चोट लगने पर सबसे पहले क्या करना चाह‍िए? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version