Expert

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले न करें ये 5 गलतियां, तभी मिलेगा पूरा फायदा

सेहतमंद और फिट रहने के लिए रोज सुबह मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। आगे जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिन्हें मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले नहीं करनी चाहिए
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले न करें ये 5 गलतियां, तभी मिलेगा पूरा फायदा


Avoid These Mistakes Before Morning Walk During Winters: आज के दौर में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी व्यस्त लाइफस्टाइल में लोग सेहत को जरा भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। काम के चक्कर में देर रात तक जागने के कारण कई लोगों की सुबह नींद ही नहीं खुलती है। वहीं खुद को फिट रखने के मात्र आधा घंटा मार्निंग वॉक करना भी लोगों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है। लेकिन यदि आप बीमारियों से दूर  रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में मॉर्निंग वॉक (morning walk) को शामिल करना ही होगा। लेकिन, कुछ लोगों मॉर्निंग वॉक करने से पहले ही कुछ गलतियां कर देते हैं जिनसे उनको मॉर्निंग वॉक (What not to do after morning walk) के ज्यादा फायदे नहीं मिल पाते हैं। आगे योग एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि मॉर्निंग वॉक को करने से पहले आपको किन गलतियों से बचना (Avoid these mistakes before morning walk) चाहिए। 

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले न करें ये 5 गलतियां - Avoid These Mistakes Before Morning Walk During Winters in Hindi 

मास्क का उपयोग न करना

सर्दियों और कोहरे में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले आपको मास्क का उपयोग अवश्य करना चाहिए। इससे आपको संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं यदि बाहर कोहरा ज्यादा हो तो ऐसे में आप मॉर्निंग वॉक का समय कम कर दें। इससे आपको कोहरे से होने वाली समस्या से बचाव हो सकता है। 

वॉर्म-अप रूटीन को स्किप न करें 

सर्दियों के मौसम में लोग आलसी होने लगते हैं। कुछ लोगों को ज्यादा ठंड लगती है। जिसकी वजह से वह मॉर्निंग वॉक से पहले का वॉर्म अप छोड़ देते है, जबकि शरीर में गर्मी को बनाए रखने के लिए यह बेहद आवश्यक होता है। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। 

हाईड्रेड रहना आवश्यक 

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले आप थोड़ा पानी अवश्य पीना चाहिए। कुछ लोग सुबह के समय पानी पीना पंसद नहीं करते है। लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में आप मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले आधा गिलास पानी अवश्यक पिएं नहीं तो अन्य समस्याएं हो सकती हैं। हाईड्रेट रहने से एनर्जी का लेवल बूस्ट होता है और आपको वॉक के दौरान प्यास भी नहीं लगती है। 

मॉर्निंग वॉक पर गर्म कपड़े पहनें 

कुछ लोग सर्दियों के समय मॉर्निंग वॉक (Morning Walk Ke Niyam) पर जाते समय बेहद कम कपड़े पहनते हैं। बेशक आपको मॉर्निंग वॉक या जॉगिंग के दौरान आपको गर्मी महसूस हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद भी आपको पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही मॉर्निंग वॉक जाना चाहिए। क्योंकि सर्दी के समय तेज हवाएं आपको बीमार कर सकती हैं। 

चप्पल में मॉर्निंग वॉक न करें 

कुछ लोगों सर्दियों में भी चप्पल में ही मॉर्निंग वॉक करना पंसद करते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दियों के दौरान पैरों को मोजे से कवर करने और कंफर्टेबल स्पोर्ट सूज पहनने के बाद ही आप मॉर्निंग वॉक पर जाएं। इससे आपका ठंड से भी बचाव होगा और आपकी मॉर्निंग वॉक भी हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें : बिजी मॉम खुद को रिलैक्स करने के लिए घर पर ही करें ये 5 योगासन, रहेंगी फिट और हेल्दी

सर्दियों के दौरान सुबह की सैर करना शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य के लिए एक फायदेमंद अनुभव हो सकता है। इन सामान्य गलतियों से बचकर, आप जोखिमों को कम करते हुए अपनी शीतकालीन सैर के लाभों को अधिकतम कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी शीतकालीन स्वास्थ्य यात्रा यथासंभव सुखद और लाभदायक हो, सुरक्षा, जलयोजन और उचित तैयारी को प्राथमिकता देना याद रखें।

मॉर्निंग वॉक से संबंधित प्रश्न - Frequently Asked Questions About Morning Walk 

मॉर्निंग वॉक के लिए सबसे अच्छा टाइम कौन सा है? - Which is best time for morning walk?

एक्सपर्ट के अनुसार सुबह के समय जब सूर्योदय होता है उसके एक से दो घंटे में आप मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। जबकि सर्दियों के दिनों में आप 10 से पहले मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। 

सुबह कितने बजे मॉर्निंग वॉक करना चाहिए? - What is the ideal time to walk daily?

सर्दियों में स्मोग या कोहरा अधिक होने पर आप यदि पूरी तरह से स्वस्थ है तो करीब 8 बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। 

सुबह चलना बेहतर है या रात में?

सुबह व रात दोनों ही समय वॉक करना फायदेमंद होता है। सुबह के सम वॉक करने से आपके शरीर में एनर्जी का लेवल बूस्ट होता है। जबकि रात के समय वॉक करने से आपका आहार पाचने में मदद मिलती हैं। 

Read Next

बेहद फिट दिखती हैं एक्ट्रेस इरा खान, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट और डाइट प्लान

Disclaimer