Best Time to Do Morning Walk In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हमें शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए। साथ ही, दिन में कम से कम 30 मिनट कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। लेकिन सभी लोगों के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करना या योग का अभ्यास कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सुबह वॉक या जॉगिंग करना पसंद करते हैं। सुबह टहलना या तेज गति से चलना एक बेहतरीन एरोबिक व्यायाम है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए। रोज कम से कम 10 हजार कदम पैदल चलने या सिर्फ 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर सुबह के समय टहलने का बेस्ट टाइम क्या है? मॉर्निंग वॉक से अधिकतम लाभ पाने के लिए सुबह कितने बजे वॉक करनी चाहिए (morning walk kitne baje karna chahiye)? इस लेख हमें हम आपको मॉर्निंग वॉक करने का बेस्ट टाइम बता रहे हैं....
आइए पहले जानते हैं मॉर्निंग वॉक करने के फायदे- Morning Walk Health Benefits In Hindi
वैसे तो मॉर्निंग वॉक करने के कई फायदे हैं। लेकिन यह हमें कई गंभीर रोगों से दूर रखने में भी मदद करती है। नीचे रोज वॉक करने के फायदे दिए गए हैं....
- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है
- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है
- बीपी कंट्रोल रहता है
- दिल स्वस्थ रहता है
- डायबिटीज का खतरा कम होता है
- जोड़ों व मांसपेशियों का दर्द कम होता है
- फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है
- शरीर में एनर्जी आती है
- रात में नींद अच्छी आती है
इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक का पूरा फायदा चाहिए तो वॉकिंग के बाद खाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म तो बर्न होगा फैट
इसे भी पढ़ें: डिनर के बाद जरूर करनी चाहिए वॉक, वजन घटाने के साथ शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
मॉर्निंग वॉक कितने बजे करनी चाहिए- Best Time to Do Morning Walk In Hindi
रात के समय वातावरण में प्रदूषण काफी अधिक होता है। इसलिए सुबह के समय सैर करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान प्रदूषण का स्तर बहुत कम होता है। वहीं, दोपहर के दौरान बहुत गहन गतिविधी करने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, शाम के समय भी वॉक की जा सकती है, इस दौरान भी प्रदूषण का स्तर सामान्य रहता है। लेकिन सुबह के समय लोग वॉक करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी सुबह मॉर्निंग वॉक करके स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सुबह वॉक करने के लिए फिर सूर्योदय के बाद से सुबह 8 बजे तक का समय अच्छा होता है। हालांकि, 7 बजे से 10 बजे तक का समय भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह धूप लेने का भी सबसे अच्छा समय होता है।
All Image Source: freepik
Read Next
सर्दी में एक्सरसाइज करने में आती है सुस्ती, तो एक्टिव रहने के लिए अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version