Expert

डिनर के बाद जरूर करनी चाहिए वॉक, वजन घटाने के साथ शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Benefits Of Night Walk After Dinner For Weight Loss:वजन घटाने के लिए रात के खाने के बाद वॉक करने से तनाव कम होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डिनर के बाद जरूर करनी चाहिए वॉक, वजन घटाने के साथ शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे


Benefits Of Night Walk After Dinner For Weight Loss: मोटापा आज के समय मे सबसे बड़ी समस्या है। मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी बीमारियां। बहुत से लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते है लेकिन फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है क्योंकि कई बार हम लोग रात के खाने के बाद तुरंत ही सो जाते हैं। इस कारण वजन तेजी से बढ़ता है और बैली फैट में भी इजाफा होता है। वजन कम करने के लिए यह आवश्यक है कि रात के भोजन के बाद वॉक अवश्य की जाएं। रात के खाने के बाद की जाने वाली वॉक से वजन कम होता है और तनाव भी घटता है। ऐसा नियमित करने से नींद अच्छी आती है और मेटबॉलिज्म तेज होता है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से वजन घटाने के लिए रात को खाने के बाद वॉक करने के फायदों के बारे में।

बूस्ट मेटाबॉलिज्म

रात को खाने के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से अधिक कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर को एक्टिव रखने में भी मददगार होता है।

तनाव कम करें

रात के डिनर के बाद हल्की-फुल्की वॉक करने से तनाव कम होने का साथ हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। यह वॉक एनर्जी को बूस्त करने के साथ शरीर को हेल्दी रखती है। रात को वॉक करने से हेल्दी तरीके से वजन कम होने के साथ दिमान स्ट्रेस फ्री होता है।

weight loss

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

वजन घटाने के लिए रात को खाने के बाद की जाने वाली वॉक से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। बहुत से लोग दिनभर एक ही जगह बैठकर काम करते हैं। जिस कारण शरीर की फिजिकल एक्टिविटी थोड़ी कम हो पाती है। ऐसे में पात को की जाने वाली वॉक से अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Weight Loss Story: रोज सुबह इस ड्रिंक को पीकर संगीता ने घटाया 7 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस डाइट

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

बहुत से लोग वजन घटाने के लिए कई तरह की जतन करते रहते हैं। लेकिन फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में खाने के बाद रात को की जाने वाली वॉक से पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। खाना ठीक से पचता है और कब्ज, अपच और गैस से राहत मिलती है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

खाने के बाद की जाने वाली हल्की वॉक से वजन कम होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। नियमित वॉक से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है। ऐसा करने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं।

रात को सैर पर जाने का सही समय क्या है? 

रात को खाने के बाद सैर पर जाने से वजन कम होने के साथ कई बीमारियों का खतरा कम होगा। ध्यान रखें, 7 बजे तक खाना खा लें। खाने के 10 से 15 मिनट के बाद वॉक पर जाया जा सकता है। खाने का बाद की जाने वाली की गति को सामान्य ही रखें। खाने के बाद भागे नहीं।

रात की सैर पर क्या नहीं करना चाहिए?

रात को सैर पर जाने का बाद कई चीजों को करने से बचना चाहिए। जैसे रात की सैर के दौरान वर्कआउट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। देर रात गहन व्यायाम नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। रात के खाने के बाद हल्की सैर करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होने के साथ वजन नियंत्रण में रहता हैं।

वजन घटाने के लिए रात को की जाने वाली वॉक से इस तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही वॉक करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Weight Loss Story: बचपन से ही बॉडी शेमिंग का शिकार हो रही थीं सलोनी, फिर इस तरह घटाया 33 किलो वजन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version