Expert

पाचन तंत्र कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Weak Digestive System: पाचन-तंत्र कमजोर होने के कारण हर समय थकान लगती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन तंत्र कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Symptoms Of Weak Digestive System: पाचन- तंत्र दुरुस्त होने से शरीर स्वस्थ रहता है। पाचन-तंत्र हम, जो खाते है उसे पचाता है और शरीर को शक्ति देता है। लेकिन कई बार पाचन-तंत्र में गड़बड़ होने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ जाता हैं। कमजोर पाचन के कारण खाना ठीक से नहीं पचता है। इस कारण मेटाबोलिज्म स्लो होने लगता है और इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। लंबे समय तक पाचन खराब रहने से एनर्जी काफी कम हो जाती है और मूड भी फ्रेश नहीं रहता है। कई लोग पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को अवॉयड करते हैं। जिस कारण आगे चलकर ये समस्याएं गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकती हैं। पाचन-तंत्र कमजोर होने से खाना पचाने की प्रक्रिया भी काफी धीमी हो जाती है। जिस कारण पेट हर समय भारी लगता है। कई बार ये समस्याएं गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी न करना और देर तक सोने के कारण भी हो सकती हैं। लगातर पाचन-तंत्र खराब होने से पेट में गैस, सूजन, कब्ज, नींद न आना और थकान रहने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं शारदा क्लिनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से। पाचन-तंत्र कमजोर होने के अन्य लक्षणों के बारे में।

बालों का अधिक झड़ना

पाचन-तंत्र खराब होने की वजह से बाल काफी तेजी से झड़ने लगते हैं क्योंकि खराब डाइजेशन बालों को कमजोर बना देता है। कई बार पाचन-तंत्र कमजोर होने के कारण खाना ठीक से नहीं पचता है। जिस कारण बालों को पोषण नहीं मिलता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

नींद न आना

पाचन-तंत्र कमजोर होने के कारण भी नींद न आने की समस्या हो सकती है। कई बार खाना ठीक से न पचने के कारण पेट भारी हो सकता है। जिस कारण नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। वहीं लंबे समय तक पाचन खराब रहने से सिरदर्द भी हो सकता है।

 

त्वचा संबंधित समस्याएं

लंबे समय तक पाचन-तंत्र में समस्याएं होने से स्किन खराब हो सकती है। पेट साफ नहीं होने से चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और ऑयली स्किन की समस्या बढ़ सकती है। कई बार पाचन-तंत्र कमजोर होने की वजह से स्किन हाइड्रेट नहीं रहती। जिससे रूखी स्किन की समस्या भी हो जाती है।

थकान महसूस होना

पाचन-तंत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंगों में से है। यह स्वस्थ रहने से कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं। कई बार पाचन-तंत्र खराब रहने से पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या बनने लगती है। जिस कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता और हर समय थकान महसूस होती है। पेट साफ नहीं होने की वजह से आप ठीक से कुछ खाते नहीं है। जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में बढ़ जाता है अमीबियासिस (आंतों का संक्रमण) का जोखिम, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

बार-बार पेट खराब होना

पाचन-तंत्र कमजोर होना का ये भी एक लक्षण हो सकता है। अगर आपका पेट जल्दी खराब होता है, तो शायद पेट में खाना ठीक से नहीं पच रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से पाचन दुरुस्त होने के साथ पेट खराब नहीं होगा।

पाचन तंत्र कमजोर होने पर शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। डाइट में हरी सब्जियां, फल और नट्स को शामिल करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

मॉनसून में बढ़ जाता है अमीबियासिस (आंतों का संक्रमण) का जोखिम, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version