Expert

Morning Vs Evening Walk: वजन घटाने के लिए किस समय वॉक करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Morning Walk Or Evening Walk Which Is Better For Weight Loss: वजन घटाने के लिए आपको सुबह वॉक करनी चाहिए या शाम को, यहां जानें..
  • SHARE
  • FOLLOW
Morning Vs Evening Walk: वजन घटाने के लिए किस समय वॉक करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Morning Walk Or Evening For Weight Loss In Hindi: वॉक करना शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और गंभीर रोगों के खतरे को कम करने का एक बेहतरीन तरीका है। वॉक करना एक बेहतरीन एरोबिक व्यायाम है। संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि रोज कम से 8-10 हजार कदम पैदल जरूर चलना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। वॉक करने से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसलिए इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, वॉक करने से पैर की मांसपेशियां व जोड़ मजबूत बनते हैं। तनाव और एंग्जायटी को कम करने के साथ-साथ वॉक करने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए भी रोज वॉक करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि वॉक करने से शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। यह शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करके स्वस्थ रूप से वजन घटाने में मदद करती है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग सुबह वॉक करना पसंद करते हैं, तो कुछ शाम के समय। ऐसे में जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि वजन घटाने के लिए सुबह वॉक करनी चाहिए या शाम के समय? किस समय वॉक करने से तेजी से वजन घटता है और बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं? इस लेख में मैं आपको बताऊंगा आपके लिए किस वॉक करना है ज्यादा फायदेमंद....

Morning Walk Or Evening For Weight Loss In Hindi

वजन घटाने के लिए सुबह वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है या शाम के समय- Morning Walk Or Evening Walk Which Is Better For Weight Loss In Hindi

जब वजन घटाने की बात आती है, तो वॉकिंग को बेस्ट एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। यह एक बहुत ही सिंपल और प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसका अभ्यास सभी लोग कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए आपको किस समय वॉक करनी चाहिए अगर इसकी बात करें, तो अध्ययन में यह पाया गया है कि वॉक करने के लिए सुबह 7-9 बजे अच्छा माना जाता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप शाम के समय वॉक करने से कम लाभ मिलेंगे। शाम और रात में वॉक करके भी आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। वजन घटाने के लिए सिर्फ वॉक करने का समय ही नहीं, बल्कि कई अन्य चीजें भी बहुत मायने रखती हैं।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए किस समय वॉक करना होता है अधिक फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक के लाभ लेने के लिए सुबह कितने बजे टहलना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें कितने बजे करनी चाहिए सुबह वॉक

वजन घटाने के लिए आपको किस समय वॉक करनी चाहिए?

वजन घटाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज जिसका आपको ध्यान रखने की जरूरत है यह कि कम कैलोरी का सेवन करना। अगर आप दिन में 8-10 हजार कम या रोज एक घंटा वॉक कर रहे हैं और उसके बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो ऐसा अधिक कैलोरी का सेवन करने के कारण हो सकता है। सिर्फ एक्सरसाइज या वॉक करके आप वजन नहीं घटा सकते हैं। इसके लिए आपको इन बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है जैसे,

  • दैनिक कैलोरी के कुल खपत से 200-300 कैलोर कम का सेवन करना
  • पोषक तत्वों से भरपूर और संतुलित डाइट लेना।
  • आपकी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स सभी पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए।
  • आपको रात में 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए।
  • चीनी और मिठाई, नमकीन, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स अन्य जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए।

अगर आप इन बातों को ध्यान रखते हैं, तो आप किसी भी समय वॉक क्यों न करें, आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी। लेकिन आपको वॉक जरूर करनी चाहिए।

All Image Source: Freepik

Read Next

स्टेरॉइड्स खाने के बाद तेजी से बढ़ गया था वजन, हेल्दी डाइट और योग से घटाया 34kgs वेट

Disclaimer