खाली पेट वॉक के दौरान न करें ये 5 गलत‍ियां, वरना ब‍िगड़ सकती है सेहत

खाली पेट वॉक के दौरान बिना पानी पिए चलना, ज्यादा देर तक वॉक करना, भारी नाश्ता करना और गलत जूते पहनना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट वॉक के दौरान न करें ये 5 गलत‍ियां, वरना ब‍िगड़ सकती है सेहत

Mistakes While Walking on an Empty Stomach: सुबह की सैर यानी मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, खासकर अगर आप इसे खाली पेट करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और दिनभर एक्टिव रहने में मदद करती है। लेकिन कई लोग वॉक के दौरान कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। इस लेख में हम आपको उन 5 गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाली पेट वॉक के दौरान करने से बचना चाहिए। साथ ही, सही तरीका अपनाने के सुझाव भी देंगे, ताकि आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकें और बिना किसी परेशानी के वॉक का पूरा लाभ उठा सकें। आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी हैं वे गलतियां, जो सेहत को बिगाड़ सकती हैं।

1. बिना पानी पिए वॉक करना- Walking Without Drinking Water

खाली पेट वॉक करने से पहले पानी न पीना शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। वॉक के दौरान शरीर से पसीना निकलता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है और कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ लोग वॉक से पहले चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन खाली पेट कैफीन लेने से एसिडिटी और डिहाइड्रेशन हो सकता है। वॉक से पहले कैफीन की बजाय गुनगुना पानी या नींबू-पानी पीना बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट वॉक करना चाहिए या कुछ खाकर? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

2. वॉक के बाद सीधे भारी नाश्ता करना- Eating a Heavy Breakfast Right After Walk

वॉक के तुरंत बाद भारी या ऑयली फूड खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। यह ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। वॉक के बाद हल्का और हेल्‍दी नाश्ता लेना बेहतर होता है।

3. बहुत ज्यादा देर तक वॉक करना- Walking for Too Long

खाली पेट बहुत देर तक वॉक करने से शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है। इससे थकान, सिरदर्द और लो ब्लड शुगर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वॉक का सही समय 30-45 मिनट ही रखें।

4. तेज या अनियमित स्पीड में वॉक करना- Walking Too Fast or at an Irregular Pace

खाली पेट बहुत तेज चलना या बार-बार स्पीड बदलना हार्ट रेट को असंतुलित कर सकता है और जल्दी थकान ला सकता है। मध्यम गति से वॉक करना सबसे फायदेमंद होता है।

5. खाली पेट हाई-इंटेंसिटी वॉक करना- Doing High-Intensity Walk on an Empty Stomach

हाई-इंटेंसिटी वॉक जैसे तेज दौड़ना या चढ़ाई करना खाली पेट नुकसानदायक हो सकता है। यह शरीर को ज्‍यादा थका सकता है और एनर्जी की कमी पैदा कर सकता है।

वॉक करने का सही तरीका- Right Way to Walk

walking-mistakes

  • वॉक करते समय शरीर का पॉश्चर सही होना बहुत जरूरी है। गलत तरीके से झुककर या बहुत तेजी से वॉक करने से कमर, गर्दन और घुटनों पर दबाव पड़ सकता है।
  • सही पॉश्चर के लिए रीढ़ को सीधा रखें और बहुत ज्यादा आगे या पीछे झुकने से बचें।
  • कंधों को रिलैक्स रखें और हाथों को स्विंग करने दें।
  • नजरें सामने रखें और जमीन पर बहुत ज्यादा न झुकें।
  • सामान्य रूप से 4-5 किमी प्रति घंटा की स्पीड से वॉक करना सही होता है।
  • वॉक के लिए 30 से 45 मिनट का समय पर्याप्त होता है।
  • वॉक खत्म करने के बाद तुरंत न बैठें, बल्कि 5-10 मिनट तक हल्की स्ट्रेचिंग करें।
  • नींद से उठते ही तुरंत वॉक पर न निकलें, बल्कि 10-15 मिनट का ब्रेक लें। इस दौरान वार्म-अप करें, ताकि मांसपेशियां एक्‍ट‍िव हो सकें और शरीर वॉक के लिए तैयार हो जाए।

खाली पेट मॉर्निंग वॉक करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर सही तरीके से न की जाए, तो यह नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसल‍िए ऊपर बताए ट‍िप्‍स को ध्‍यान में रखकर वॉक करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सुबह करें ये 3 स्ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज, घटेगा द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा

Disclaimer