Doctor Verified

दिनभर थके-थके रहते हैं आप? एनर्जी की कमी का कारण कहीं शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी तो नहीं

Nutritional Deficiencies: अगर आपको दिन भर थकावट और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो इसका कारण कुछ पोषण तत्वों की कमी भी हो सकती है। आइए जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दिनभर थके-थके रहते हैं आप? एनर्जी की कमी का कारण कहीं शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी तो नहीं

Nutrient Deficiency Symptoms: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इम्यूनिटी कमजोर होने से आपको गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं इसके कारण त्वचा, बाल और नाखून कमजोर होना, एनीमिया की समस्या भी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको हर दम थकावट और कमजोरी भी महसूस हो सकती है? ऐसे में आपको शरीर में एनर्जी की कमी लगती है, जिस कारण काम पर ध्यान देना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए जरूरी है इन पोषक तत्वों की कमी को समझकर इन पर काम किया जाए। तो चलिए इस लेख के माध्यम से समझें इस बारे में। 

low energy

इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है थकावट और कमजोरी- Nutrient Deficiency That Causes Lack of Energy

1. मैग्नीशियम 

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की तरह मैग्नीशियम भी आवश्यक माना जाता है। यह तनाव और अनिद्रा की समस्या दूर रखने में भी मदद करता है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर चिड़चिड़ापन, अनिद्रा और मांस-पेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए आप पालक, केला, काजू, बादाम और सीड्स का सेवन कर सकते हैं। 

2. आयरन

आयरन हीमोग्लोबिन बनाकर शरीर के सभी हिस्सों को ऑक्सीजन पहुचानें में मदद करता है। शरीर में आयरन की कमी होने से आपको कमजोरी, थकावट, सुस्ती और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कमी पूरी करने के लिए आप डाइट में टमाटर, पालक, बीन्स, रेड मीट और दालों का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कैसे बचें? जानें पूरा करने के टिप्स

3. जिंक

जिंक इम्यूनिटी बनाए रखने, घावों को भरने और शरीर के अन्य कार्यो  के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आपके शरीर में जिंक की कमी है, तो आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। इसके कारण घाव देरी से भरना और नाखूनों पर सफेद निशान होने की समस्या हो सकती है। जिंक की कमी पूरी करने के लिए आप लहसून, मूंगफली, काजू, दही, और अंडे का सेवन कर सकते हैं। 

4. विटामिन-बी

विटामिन-बी की कमी होने से आपको ज्यादातर समय कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। इसके कारण सिरदर्द और मूड स्विंग होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। विटामिन-बी की कमी पूरी करने के लिए आप अंडे, बीफ, केला, सूरजमुखी के बीज, बीन्स, गाजरगाजर और हरी मटर का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- आयुर्वेद के अनुसार पोषक तत्वों की कमी प्राकृतिक रूप से कैसे पूरी करें? आयुर्वेदाचार्य से ही जानें

5. विटामिन-डी

विटामिन-डी की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर होना, हड्डियां कमजोर होना, मूड स्विंग्स या हेयर लॉस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए आप अंडे, मशरूम, गाय का दूध, दही, चीज़, टोफू का सेवन कर सकते हैं।  

6. आयोडीन 

आयोडीन की कमी से शरीर में कमजोरी तो रहती ही है, साथ ही थायराइड या हाथ-पैर ठंडे पड़ने की समस्या भी हो सकती है। आयोडीन की कमी पूरी करने के लिए आप दूध, दही, अंडे, चीज़ और टूना का सेवन कर सकते हैं। 

इन पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए आप इनके आवश्यक सोर्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

खाने के बाद पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन होगा मजबूत

Disclaimer