स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। किसी भी पोषक तत्व की कमी शरीर को नुकसान कर सकती है। दरअसल, हर पोषक तत्व की अपनी अलग जरूरत होती है,। जैसे कि प्रोटीन सही ग्रोथ के लिए जरूरी है, तो वहीं हेल्दी फैट्स शरीर में एनर्जी नाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर उसके लक्षण शरीर में नजर आने लगते हैं। लेकिन कई बार शरीर में इतने साधारण बदल होते हैं कि उनसे समस्या का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह बार-बार भूख लगना भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। लाइफस्टाइल या डाइट में बदलाव आने पर बार-बार भूख लगना आम कारण है, लेकिन अगर यह समस्या लंबे से बनी हुई है, तो शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी भी इसके कारणों में शामिल हो सकती है। इस बारे में जानने के लिए हमने Fitfoodmantra.com की फाउंडर और क्लीनिकल डायटिशियन एंड वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी से, जिन्होंने इस विषय पर हमें विस्तार से जानकारी दी।
पहले समझिए शरीर के लिए सभी पोषक तत्व क्यों जरूरी है - Importance of Nutrients in Our Body
शरीर की सही ग्रोथ के लिए डाइट में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उम्र बढ़ने के साथ शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत बदलती रहती है, इसलिए हर उम्र में डाइट में आवश्यक पोषक तत्व लेनी जरूरी होता है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, मिनरल्स जैसे सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इनमें से किसी भी तत्व की कमी शरीर में समस्या होने का कारण भी बन सकती है।
चलिए अब जानते हैं बार-बार भूख लगना शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है-
टॉप स्टोरीज़
1. प्रोटीन की कमी (Deficiency of protein)
प्रोटीन सबसे आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है क्योंकि हमारा पूरा शरीर इसी पोषक तत्व से मिलकर बनता है। ये शरीर में नए सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है। यह मसल्स बनाने के साथ वजन घटाने के लिए भी जरूरी माना जाता है। प्रोटीन भूख कंट्रोल करके लंबे समय तक फीलिंग महसूस करा सकता है। लेकिन शरीर में प्रोटीन की कमी होने से बार-बार भूख लगने लगती है और शरीर में आवश्यक कैलोरी की कमी भी होने लगती है।
इसे भी पढ़े- Hunger Reduce Tips: क्या आपको भी लगती है ज्यादा भूख? जानें काबू पाने के 6 तरीके
2. फाइबर की कमी होना (Deficiency of Fibre)
डाइट में फाइबर होना उतना ही जरूरी है जितना की प्रोटीन। फाइबर पाचन को दुरूस्त बनाए रखता है, साथ ही शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ाने में भी मदद करता है। लेकिन शरीर में फाइबर की कमी होने पर आपको बार-बार भूख लग सकती है। इसकी कमी के कारण शरीर में खाना बहुत जल्दी पचने लगता है, जिसके कारण आपको जल्दी भूख लग सकती है।
3. माइक्रोन्यूट्रीएंट्स की कमी होना (Deficiency of Micronutrients)
शरीर में कुछ खास माइक्रोन्यूट्रीएंट्स जैसे कि आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन-डी की कमी भी भूख बढ़ा सकती है। ये सभी पोषक तत्व भूख कम करने और भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े- खाने के बाद भी लग जाती है भूख, तो खाएं ये 5 चीजें? पेट रहेगा भरा
4. आवश्यक फैटी एसिड (Deficiency of Fatty acid)
आवश्यक फैटी एसिड शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए एक आवश्यक फैटी एसिड है, जिसकी कमी के कारण आपको बार-बार भूख लग सकती है। इसके सेवन से भूख कम होती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है।
इन पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको बार-बार भूख लग सकती है। इसके लिए बैलेंस डाइट लेना शुरू करें, जिससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिल सके। अगर डाइट से पोषक तत्वों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर सप्पलिमेंट्स लेना शुरू करे।