शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कैसे बचें? जानें पूरा करने के टिप्स

Nutritional Deficiency Prevention Tips: शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए क्या करना चाहिए? जानें टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कैसे बचें? जानें पूरा करने के टिप्स


Nutritional Deficiency Prevention Tips: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हम सभी बचपन से ये सुनते आए होंगे कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं। खानपान में असंतुलन की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। आज के समय में असंतुलित लाइफस्टाइल भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी का बड़ा कारण है। फास्ट फूड और रेडी टू ईट फूड्स का सेवन करने वाले लोगों में पोषक तत्वों की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। न्यूट्रिशनल डेफिसिएंसी या पोषक तत्वों की कमी को नजरअंदाज करना काफी गंभीर होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करने के टिप्स के बारे में।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कैसे बचें?- Prevention Tips for Nutritional Deficiencies in Hindi

शरीर में पोषक तत्वों की कमी का सबसे बड़ा कारण बिजी लाइफ, असंतुलित जीवनशैली और गलत खानपान है। आज के समय में जंक फूड्स, फास्ट फूड्स और तले भुने भोजन का चलन ज्यादा है, इसकी वजह से लोगों को पर्याप्त मात्रा में सही और जरूरी पोषक तत्व नही मिल पाते हैं। जंक फूड्स या फास्ट फूड्स में विटामिन, मिनरल्स समेत अन्य न्यूट्रिशन की मात्रा बेहद कम होती है। शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए भोजन में इन पोषक तत्वों का होना जरूरी है। 

Nutritional Deficiency Prevention Tips

इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ सप्लीमेंट्स लेकर आप शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए आपको ये टिप्स फॉलो करनी चाहिए-

1. हाई फाइबर फूड्स का सेवन करें 

डाइट में हाई फाइबर यानी फाइबर की उचित मात्रा वाले फूड्स को शामिल करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की पर्याप्त आपूर्ति होती है। हाई फाइबर फूड्स में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए डाइट में हाई फाइबर फूड्स जैसे मूंग, राजमा, दालें, रागी और मिलेट्स आदि जरूर शामिल करें।

2. कच्चे फूड्स खाएं 

डाइट में कच्चे फूड्स को शामिल करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। कच्चे फल, सब्जियों को डाइट में शामिल करने से आप पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं। भोजन करते समय इन फल और सब्जियों को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं।

3. ताजे फलों का सेवन करें

हेल्दी और फिट रहने के लिए ताजे फलों का सेवन बहुत जरूरी होता है। डाइट में नियमित रूप से ताजे फलों को शामिल करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की सही आपूर्ति होती है। रोजाना सेब, केला, अंगूर, अनार जैसे फलों का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

4. हेल्दी फैट और ओमेगा 3 वाले फूड्स का सेवन करें 

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए हेल्दी फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले फूड्स का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स, नट्स और अलसी का तेल, ऑलिव ऑयल, कोकोनट, सीड्स और फिश ऑयल को शामिल करें।

5. फास्ट और जंक फूड्स से करें परहेज

फास्ट और जंक फूड्स का अधिक मात्रा में सेवन करना आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। जंक फूड्स और फास्ट फूड्स का ज्यादा सेवन करने से न सिर्फ आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है बल्कि कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 6 पोषक तत्वों की कमी के कारण जल्दी झड़ सकते हैं आपके बाल, एक्सपर्ट से जानें कारण

इन टिप्स को अपनाकर आप शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से बच सकते हैं और कई गंभीर समस्याओं का शिकार होने से भी बचाव होता है। रोजाना इन फूड्स का सेवन करने से आपका शरीर हेल्दी और फिट रहेगा। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को नजरअंदाज करना आपके लिए बहुत गंभीर हो सकता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

Post Workout Snacks: वर्कआउट के बाद खाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स, मिलेगी एनर्जी और दूर होगी थकान

Disclaimer