Is It Good To Walk in The Morning On An Empty Stomach: शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। सुबह की सैर या मॉर्निंग वॉक करने से शरीर पूरे दिन तरोताजा रहता है और कई समस्याओं से निजात भी मिलती है। लेकिन गलत तरीके से कोई भी एक्सरसाइज या वॉक करने से शरीर को कई नुकसान भी पहुंचने का खतरा रहता है। मॉर्निंग वॉक करने से भले ही शरीर की मांसपेशियां, हड्डियां और हार्ट हेल्दी रहते हैं, लेकिन गलत तरीके से वॉक करने से आपका शरीर इन अंगों से जुड़ी परेशानियों का भी शिकार हो सकता है। मॉर्निंग वॉक अक्सर लोग सुबह खाली पेट होने पर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि मॉर्निंग वॉक करने का सही तरीका क्या है? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं मॉर्निंग वॉक करने का सही तरीका क्या है? क्या मॉर्निंग खाली पेट करना चाहिए या नाश्ता करने के बाद?
क्या सुबह खाली पेट वॉक करना चाहिए?- Is It Good To Walk in The Morning On An Empty Stomach in Hindi
रोजाना सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने से शरीर हेल्दी रहता है। नियमित रूप से मॉर्निंग करने से डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है। ऐसा करने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है और मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करना फायदेमंद होता है। कभी भी मॉर्निंग वॉक करने से पहले हैवी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आप पानी पीने के बाद भी मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं या खाली पेट होने पर भी वॉक की जा सकती है।"
इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले न करें ये 5 काम, सेहत को हो सकता है नुकसान
मॉर्निंग वॉक के समय इन चीजों का रखें ध्यान-
1. मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले गुनगुना पानी पीने से शरीर को फायदा मिलता है। इससे आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद भी मिलती है।
2. मॉर्निंग वॉक करने से पहले कुछ भी हैवी चीज नहीं खानी चाहिए। आप चाहें टो हल्का और पौष्टिक नाश्ता कर सकते हैं। दलिया, दही और फल आदि का सेवन करने के बाद मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। लेकिन भारी चीजों का सेवन करने के बाद वॉक करने से बचें।
3. मॉर्निंग वॉक करने से पहले ध्यान रहे कि आरामदायक और सही फुटवियर पहनें। मॉर्निंग वॉक पर अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनने से फिसलने या किसी तरह की चोट लगने का खतरा नहीं रहता है।
इसे भी पढ़ें: रोज मॉर्निंग वॉक करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 बेमिसाल फायदे
4. मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले आरामदायक और सही कपड़े पहनें। वॉक के दौरान भारी कपड़े पहनने से शरीर को दिक्कत होती है।
5. मॉर्निंग वॉक के दौरान सही जगह का चुनाव करना चाहिए। हरियाली और हवादार जगहों पर वॉक करने से फायदा मिलता है।
रोजाना सही ढंग से मॉर्निंग वॉक करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा करने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा मॉर्निंग वॉक करने से पहले ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान जरूर रखें।
(Image Courtesy: Freepik.com)