Expert

खाली पेट वॉक करने से क्या फायदे होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर आपने डॉक्टरों और बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने की सलाह देते सुना होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुबह खाली पेट घुमने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट वॉक करने से क्या फायदे होते हैं? एक्सपर्ट से जानें


आज के समय में युवा हो या वयस्क सभी अपने भविष्य को संवारने के लिए कड़ी मेहनत करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह ऑफिस में घंटों अपने काम में फोकस कर सकते हैं। लेकिन, यह स्थिति तब खराब हो सकती है, जब आप अपने काम के लिए सेहत को नजरअंदाज कर जाते हैं। काम करना एक अच्छी आदत हैं, लेकिन इसके बदले सेहत और खानपान को नजरअंदाज करना गलत होगा। आपने अपने बुजुर्गों और डॉक्टर को सुबह शाम टहलने की बात कहते सुना होगा। लेकिन, कभी अपने इस बात पर विचार किया कि वह ऐसा क्यों कहते हैं और सुबह खाली पेट टलने से व्यक्ति को क्या फायदे मिलते होंगे। आपको बता दें कि खाली पेट टहने की आदत आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे आप एनर्जेटिक बने रहते हैं और आप हर काम बेहतर तरीके से कर पाते हैं। फिलहाल इस लेख में एएस फिटनेस सेंटर के हेल्थ कोच साईं श्रीवास्तव से जानते हैं कि सुबह खाली पेट टहलने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

खाली पेट वॉक करने से क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Walking On An Empty Stomach In Hindi

डाइजेशन बेहतर होता है

सुबह की वॉक आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिवेट करती है। यह भोजन पचाने की क्षमता को बढ़ाती है और कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। खाली पेट वॉक करने से मेटाबोलिज्म भी तेज होता है, जिससे शरीर दिनभर बेहतर तरीके से काम करता है।

benefits of walking on an empty stomach main

मोटापे से मुक्ति मिलती है

जब आप खाली पेट सुबह टहलते हैं, तो शरीर पहले से मौजूद फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है। इससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज़ होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। रिसर्च से भी यह साबित हो चुका है कि फास्टिंग स्टेट में की गई वॉकिंग से शरीर अधिक कैलोरी जलाता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार

जो लोग डायबिटीज या प्रीडायबिटीज से पीड़ित हैं, उनके लिए खाली पेट वॉक करना बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर की इंसुलिन को पहचानने की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को भी कम कर सकता है।

मानसिक शांति के लिए आवश्यक

खाली पेट वॉक करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है, जिससे मानसिक स्पष्टता (mental clarity) और फोकस में सुधार होता है। इसके साथ ही यह तनाव (stress), चिंता (anxiety) और डिप्रेशन जैसे मानसिक विकारों को भी कम करता है। सुबह की ताज़ी हवा और प्राकृतिक रोशनी मस्तिष्क को स्फूर्ति देती है।

हार्ट से जुड़ी बीमारियों को जोखिम कम होना

सुबह की सैर से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और रक्त संचार बेहतर होता है। इससे हृदय संबंधी रोगों जैसे स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बैलेंस करता है।

इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक के लाभ लेने के लिए सुबह कितने बजे टहलना चाहिए?

इसके अलावा सुबह खाली पेट वॉक पर जाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आपका हल्के संक्रमण से बचाव होता है। वहीं यह आदत आपके शरीर को डिटॉक्स करती है, जिससे स्किन पर निखार दिखने लगता है। साथ ही आपको नींद की क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिलता है। सुबह खाली पेट वॉक करना एक सरल लेकिन अत्यंत प्रभावशाली आदत है, जिसे अपनाकर हम न केवल अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ

  • क्या खाली पेट वॉक करना सुरक्षित है?

    हां, यदि आप स्वस्थ हैं और कोई गंभीर मेडिकल कंडीशन नहीं है, तो खाली पेट वॉक करना पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है। लेकिन यदि आपको शुगर लो होने की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • सुबह वॉक करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    सुबह सूरज उगने के 30 मिनट के अंदर टहलना सबसे फायदेमंद माना जाता है, जब वातावरण शुद्ध और ऑक्सीजन स्तर उच्च होता है।
  • क्या खाली पेट वॉक करने से मसल्स लॉस हो सकता है?

    यदि वॉक की अवधि और इंटेंसिटी संतुलित हो, तो मसल्स लॉस नहीं होता। लेकिन बहुत लंबा व फास्ट वॉक करने से मसल्स प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

 

 

 

Read Next

क्या घी क्रिएटिनिन बढ़ाता है? जानें किडनी के मरीजों को इसे खाना चाहिए या नहीं?

Disclaimer

TAGS