Doctor Verified

खाली पेट फल खाना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

आजकल हेल्दी डाइट और फिटनेस का ट्रेंड बढ़ने के साथ लोग अपने खाने-पीने की आदतों पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। यहां जानिए, खाली पेट फल खाना चाहिए या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट फल खाना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदाचार्य से जानें


आज के समय में हेल्दी डाइट और फिटनेस को लेकर लोगों की जागरूकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया, हेल्थ ब्लॉग्स और यूट्यूब चैनलों पर आए दिन तरह-तरह के डाइट टिप्स वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में बताया जाता है कि फलों को सुबह खाना चाहिए तो वहीं कुछ वीडियोज में बताया जाता है कि फलों को खाली पेट खाना चाहिए। ऐसे में एक आम सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या सुबह खाली पेट फल खाना चाहिए या नहीं? कुछ लोग इसे दिन की सबसे हेल्दी शुरुआत मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि ऐसा करने से पेट में एसिडिटी, गैस या पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, खाली पेट फल खाना चाहिए या नहीं?

खाली पेट फल खाना चाहिए या नहीं? - Khali pet fal khana chahiye ya nahi

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा के अनुसार, यह बात हर व्यक्ति पर एक जैसी लागू नहीं होती, बल्कि यह आपके शरीर की प्रकृति, पाचन क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। सुबह खाली पेट फल खाना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इस समय आपका पेट पूरी तरह खाली होता है और पाचन एंजाइम्स एक्टिव रहते हैं। ऐसे में फल में मौजूद विटामिन, मिनरल और प्राकृतिक शुगर जल्दी पचते और शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित (Absorb) होते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायरिया होने पर आप भी खाते हैं सेब? एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना सही है या नहीं

आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर में तीन प्रमुख दोष वात, पित्त और कफ होते हैं। जब इनमें से कोई एक असंतुलित हो जाता है, तो शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि जिन लोगों में वात दोष की प्रवृत्ति ज्यादा रहती है, उनके लिए सुबह खाली पेट फल खाना कभी-कभी नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे बदहजमी, हिचकी आना, गैस, पेट फूलना और इनडाइजेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर ठंडे स्वभाव वाले फल जैसे केला, तरबूज, नाशपाती (khali pet kaun sa fal nahin khana chahie) आदि वात को बढ़ा सकते हैं।

Khali pet fal khana chahiye ya nahi

इसे भी पढ़ें: 7 दिनों तक रोज सिर्फ फल खाएं तो क्या होगा? जानें शरीर पर इसका असर

  • अगर किसी व्यक्ति में वात की समस्या नहीं है, तो सुबह खाली पेट फल खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।
  • फल प्राकृतिक रूप से विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में मल्टीविटामिन की तरह काम करते हैं।
  • इसके अलावा, इनमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करने में मदद करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
  • खाली पेट फल खाने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण मिलता है।
  • ये बैक्टीरिया पाचन प्रक्रिया को सुचारू रखते हैं, शरीर में सूजन कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
  • खासकर सेब, पपीता, अमरूद और अंगूर में मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों में पानी खींचकर मल को नरम बनाते हैं, जिससे कब्ज की समस्या खत्म होती है।

निष्कर्ष

खाली पेट फल खाना फायदेमंद है या नहीं, इसका कोई एक ही जवाब नहीं है। अगर आपको वात दोष, पाचन कमजोरी या एसिडिटी की समस्या है, तो सावधानी बरतें। अन्यथा, यह आदत आपको भरपूर पोषण और एनर्जी दे सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपने शरीर के संकेतों को समझें और उसी के अनुसार खानपान में बदलाव करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कौन सा फल सुबह खाली पेट खाना चाहिए?

    सुबह खाली पेट ऐसे फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है जो पचने में हल्के, फाइबर और विटामिन से भरपूर हों। सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होकर गट हेल्थ को सपोर्ट करता है। अमरूद में विटामिन C (subha khali pet konsa fruit khana chahiye) होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। अंगूर और बेरीज शरीर को एनर्जी और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं।
  • फल खाने का सही समय क्या होता है?

    फल खाने का सही समय सुबह खाली पेट या नाश्ते से लगभग 30 मिनट पहले माना जाता है, क्योंकि इस समय पाचन एंजाइम एक्टिव रहते हैं और फल में मौजूद विटामिन व मिनरल आसानी से अवशोषित होते हैं। इसके अलावा, दोपहर के भोजन के 2 घंटे बाद फल लेना पाचन के लिए लाभकारी होता है। रात में सोने से पहले फल खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन को धीमा कर सकता है और गैस या एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है। 
  • अनार किस बीमारी में काम आता है? 

    अनार कई बीमारियों में लाभकारी माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होता है। यह खून की कमी में खास मदद करता है, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अच्छी होती है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है। अनार पाचन संबंधी समस्याओं जैसे दस्त, बदहजमी और आंतों की सूजन में भी राहत देता है। 

 

 

 

Read Next

क्या आंखों में शहद डालने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS