Doctor Verified

Post Holi Diet : होली पर पकवान खाने के बाद इन 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक से करें शरीर को डिटॉक्स

Post Holi Diet 2025 : होली पर ढेर सारे पकवान खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Post Holi Diet : होली पर पकवान खाने के बाद इन 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक से करें शरीर को डिटॉक्स


Post Holi Diet 2025 Effective Ayurvedic drinks for full body detox : होली का त्यौहार ढेर सारे रंगों के साथ-साथ पकवानों और मिठाई का होता है। होली के मौके पर पुराने दोस्तों और परिवार वालों से मिलते वक्त रंगों की फुहारों में हम गुजिया, दही भल्ले, पापड़ी चाट, ठंडाई और अन्य प्रकार की तली व भुनी हुई चीजें बेहिसाब खाते हैं। इस तरह की चीजों को खाने से अक्सर पेट और शरीर भारी लगने लगता है। होली पर ढेर सारे तेल-मसाले वाले पकवान खाने के बाद पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से शारीरिक सुस्ती, ज्यादा नींद आना और थकान की परेशानी होती।

इन समस्याओं से बचाव के लिए शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। डिटॉक्सीफिकेशन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। आयुर्वेद में ऐसे कई प्राकृतिक ड्रिंक्स का उल्लेख किया गया है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर डिटॉक्स (How to Detox the Body) करते हैं।

1. नीम-पुदीना का काढ़ा- Neem-Pudina Kadha

माधवबाग के संस्थापक, सीईओ और आयुर्वेदिक डॉ. रोहित साने (Dr Rohit Sane, Founder & CEO, Madhavbaug) के अनुसार, होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नीम-पुदीना का काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। होली (Holi Celebrations 2025) पर तेल-मसाले वाला खाना खाने के बाद एक सप्ताह तक नीम-पुदीना का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र ठंडा होता है।

इसे भी पढ़ेंः कान में चला जाए होली का रंग तो क्या करें? जानें डॉक्टर से

 

Post-Holi-Diet-2025-Effective-Ayurvedic-drinks-for-full-body-detox-inside32

नीम-पुदीना काढ़ा की रेसिपी- Recipe of Neem-Pudina Kadha

- 5-6 नीम की पत्तियां और 10-12 पुदीने की पत्तियां लें।

- इन्हें 2 कप पानी में अच्छे से उबालकर आधा होने तक पकाएं।

- इसे छलनी की मदद से छानकर एक कप में निकाल लें।

- काढ़े का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।

इसे भी पढ़ेंः होली में मेहमानों को मिठाई की जगह खिलाएं शुगर फ्री फ्रूट कस्टर्ड, जानें इसके फायदे और रेसिपी

2. जीरा, धनिया और सौंफ पानी- Cumin, coriander and fennel water

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि जीरा, धनिया और सौंफ आयुर्वेद में पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह पानी तेल और मसाले वाला खाने के बाद होने वाली पेट की जलन को भी शांत करता है।

जीरा, धनिया और सौंफ पानी की रेसिपी- Cumin, Coriander and Fennel Water Recipe

- इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच धनिया और 1 चम्मच सौंफ लें।

- इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर, 2 कप पानी में रातभर भिगो दें।

- सुबह इसे उबालकर आधा होने तक पकाएं। एक कप में निकालकर गुनगुना पिएं।

इसे भी पढ़ेंः होली खेलने से पहले त्वचा पर लगाएं डॉक्टर द्वारा बताई गई ये 4 चीजें, स्किन नहीं होगी खराब

Post-Holi-Diet-2025-Effective-Ayurvedic-drinks-for-full-body-detox-inside

3. नींबू -अदरक का डिटॉक्स ड्रिंक- Lemon-ginger detox drink

नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है। वहीं, अदरक में विभिन्न प्रकार के एंटीबैक्टीरियल पोषक तत्व पाए जाते हैं। नींबू और अदरक का डिटॉक्स ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन संबंधी बीमारियां भी दूर होती है। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

नींबू-अदरक डिटॉक्स ड्रिंक की रेसिपी- Lemon-Ginger Detox Drink Recipe

- 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस निकाल लें।

- नींबू के रस में 1 चम्मच फ्रेश अदरक का रस मिलाएं।

- इस ड्रिंक का स्वाद थोड़ा कड़वा हो सकता है, इसलिए आधा चम्मच शहद मिलाएं।

- रोजाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः होली के रंग बन सकते हैं अस्थमा का कारण, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

4. गुड़-हल्दी पानी- Jaggery-Turmeric Water

गुड़ और हल्दी दोनों ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। यह ड्रिंक लिवर को साफ करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। त्यौहारों पर ज्यादा पकवान खाने के बाद रोजाना गुड़ और हल्दी का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं गुड़-हल्दी का पानी- How to make jaggery-turmeric water

- 1 गिलास पानी को हल्का गुनगुना कर लें।

- इसमें 1/2 चम्मच हल्दी और एक छोटा टुकड़ा गुड़ डालें।

- इस ड्रिंक का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करें।

इसे भी पढ़ेंः होली के रंगों की वजह से स्किन पर हो गए रैशेज? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

5. त्रिफला पानी- Triphala water

त्रिफला तीन फलों - आंवला, बहेड़ा और हरड़ का मिश्रण होता है। त्रिफला पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाती है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। त्रिफला पानी लिवर और किडनी को साफ रखने में मदद करता है।

त्रिफला पानी का तरीका- Method of Triphala Water

- सबसे पहले आंवला, बहेड़ा और हरड़ को पीसकर चूर्ण बनाएं।

- अब 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाएं।

- रात को सोने से पहले त्रिफला के पानी का सेवन हल्का गुनगुना करें।

इसे भी पढ़ेंः होली पर पकवान खाने के बाद बिगड़ सकता है वात्त-पित्त का संतुलन, आयुर्वेदाचार्य से बताया इसे ठीक करने का तरीका

निष्कर्ष

होली पर ज्यादा तले-भुने और मीठे पकवान खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को शुद्ध करेंगे, बल्कि शरीर की एनर्जी को भी रिस्टोर करने में मदद करते हैं।

Read Next

क्या रोज लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer