Expert

होली पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ड्रिंक्स, हेल्दी होने के साथ रिफ्रेशिंग होगा फील

Refreshing Healthy Drinks For Holi: होली पर हेल्दी रहने के लिए घर पर ये ड्रिंक बनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
होली पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ड्रिंक्स, हेल्दी होने के साथ रिफ्रेशिंग होगा फील


Refreshing Healthy Drinks For Holi: होली रंगों का त्योहार है। इस बार ये त्योहार 25 मार्च को पड़ रहा है। इस त्योहार में एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामना देते हैं। होली में अधिकतर घरों में मेहमान का आना जाना लगा रहता हैं। अक्सर लोग इस समय पकौडे, मिठाईया और कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन इन चीजों को खाने का मजा जब तक अधूरा है, जब तक इनके साथ कोई हेल्दी ड्रिंक साथ में न हो। ड्रिंक्स के साथ इन फूड्स का स्वाद कई गुना बढ़ जाता हैं। लेकिन होली वाले दिन अधिकतर लोग होली खेलने में बिजी होते हैं। ऐसे में इस दिन ऐसी ड्रिंक्स बनाई जा सकती है, जो आसानी से बन जाए और हेल्दी भी हो। इन ड्रिंक्स को थोड़े समय पहले भी बनाकर रखा जा सकता हैं। ये ड्रिंक्स रिफ्रेश फील कराने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेगी। होली पर कौन सी ड्रिंक्स बनानी चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

बादाम की ठंडाई

बादाम की ठंडाई शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं। बादाम के सेवन से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने, रक्तचाप को कंट्रोल करने और हड्डियों को मजबूत करते हैं। इसको पीने से शरीर की थकावट दूर होने के साथ शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती हैं। बादाम की ठंडाई बनाने के लिए 10 से 20 बादाम को रात 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें। एक पैन में लेकर दूध चढ़ाएं। बादाम का छिलका उतारकर इसे मिक्सर में पीसे। अब इस पीसे हुए मिश्रण को धीरे-धीरे दूध में डालकर चलाएं। इसमें चीनी और इलायची पाउडर को मिलाएं। ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रखें। सर्व करते समय काजू और बादाम से गर्निश करें।

avacado lassi

कांजी वड़ा

 कांजी वड़ा राजस्थान और गुजरात का एक लोकप्रिय ड्रिंक है, जिसमें सरसों के तीखे स्वाद में डूबे मूंग दाल वड़े होते हैं जिन्हें कांजी कहा जाता है। कांजी वड़ा पाचन में सहायता करता है और इसका स्वाद तीथा होने के साथ ये काफी स्वादिष्ट लगता है। कांजी बनाने के लिए 1 जग पानी लें। इसमें हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों, नमक और काला नमक डालकर मिलाएं। अब वड़ा बनाने के लिए भीगी हुई मूंग की दाल को पीस लें। अब इसमें नमक मिलाएं और उसे फेंटकर पेस्ट बना लें। अब गर्म तेल में वड़े को तलें। अब वड़े को कांजी में डुबोकर रख दें। सर्व करने से पहले कांजी को ऊपर से डाल लें। 

इसे भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध के साथ खाएं कद्दू के बीज, जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम

एवोकाडो लस्सी

लस्सी हर किसी को पसंद होती है। ऐसे में होली पर एवोकाडो लस्सी बनाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एवोकाडो शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। वहीं लस्सी में मौजदू दही कैल्शियम से भरपूर होने के साथ इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ ड्डियां भी मजबूत रहती हैं। एवोकाडो लस्सी बनाने के लिए 1 एवोकाडो, 1 कप दही, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नीबू का रस, स्वादनुसार नमक और 1 कप दूध को मिलाकर मिक्सर में डालकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को सर्व करते समय ड्राई फ्रूट्स से गर्निश करें।

मोरिंगा आइस्ड टी

होली पर मेहमानों को परोसने के लिए मोरिंगा आइस्ड टी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।  इसमें एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीडिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर को ताकत देता है। इसको बनाने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें सूखे हुए मोरिंगा के पत्तों को डालकर उबालें। इसमें अदरक भी मिलाया जा सकता है। अब ठंडा होने पर छानकर इसमें शहद, नींबू और बर्फ डालकर चाय को सर्व करें।

होली पर ये ड्रिंक्स बनाई जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन ड्रिंक्स को पिएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है चना दाल और ओट्स से बना ये चीला, डाइटिशियन से जानें रेसपी

Disclaimer