Doctor Verified

कई बीमारियों को ठीक करती हैं ये 5 ड्रिंक्स, जानें किस बीमारी में कौन-सी ड्रिंक पीनी चाहिए?

अगर व्यक्ति हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को फॉलो नहीं करता है, तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को घर पर बनाकर पी सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कई बीमारियों को ठीक करती हैं ये 5 ड्रिंक्स, जानें किस बीमारी में कौन-सी ड्रिंक पीनी चाहिए?


आजकल लोग बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के साथ जिंदगी जीने के आदि हो गए हैं। कई लोग इन बुरी आदतों के साथ मजबूरी में जीते हैं, लेकिन कई लोग इन गलत आदतों को आलस के कारण भी फॉलो करते हैं। ये दोनों ही स्थितियां बहुत अलग हैं, लेकिन इनका रिजल्ट एक जैसा है। आपकी ये गलत आदतें बॉडी पर बहुत बुरा असर डालती हैं। इस स्थिति में शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। हेल्दी जीवन जीने के लिए ईटिंग हैबिट्स और डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है। आप सिर्फ एक्सरसाइज करके हेल्दी जीवन नहीं जी सकते हैं। इसके लिए डाइट में कुछ नेचुरल और हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं। इन ड्रिंक्स के बारे में जानकारी देते हुए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने सिर्फ ड्रिंक ही नहीं, बल्कि इनके सेवन से ठीक होने वाली बीमारीयां भी बताई हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

कई बीमारियों के रामबाण इलाज हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स

healthy drinks

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

सर्दियों में चुकंदर के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चुकंदर का जूस पी सकते हैं। इस जूस में भरपूर मात्रा के अंदर नाइट्रेट होता है। यह ब्लड वेसल्स को आराम देने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और प्राकृतिक रूप से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको ताजा चुकंदर को थोड़े से पानी के साथ पीस लेना है। अब इसे छानने के बाद रोजाना सुबह 1 कप पी सकते हैं।

धनिया के बीजों का पानी पीने के फायदे

धनिया के बीजों का पानी हाइपोथायरायडिज्म से बचाव के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस पानी से थायरॉयड ग्रंथि को डिटॉक्सीफाई करने, सूजन को कम करने और हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे हाइपोथायरायडिज्म के लिए फायदा होता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1-2 चम्मच धनिये के बीजों को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लेना है। अब इसे छान लें और हर सुबह खाली पेट गर्म-गर्म पिएं।

इसे भी पढ़ें- चांद जैसा निखार पाने के लिए रोज पिएं धनिया के बीजों का पानी, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

मेथी के बीजों का पानी पीने के फायदे

आजकल के समय में डायबिटीज की समस्या बहुत आम होती है। इससे बचाव के लिए मेथी के बीजों का पानी पी सकते हैं। मेथी के बीजों में 4-हाइड्रॉक्सी सॉल्यूशन होता है, जो एक अमीनो एसिड है। यह अमीनो एसिड अग्न्याशय (Pancreas) को इंसुलिन छोड़ने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस पानी को बनाने के लिए आपको 1-2 चम्मच मेथी के बीजों को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखना चाहिए। अब सुबह उठते ही सबसे पहले इस पानी को पी लें और भीगे हुए बीजों को चबाएं।

नींबू पानी पीने के फायदे

नींबू पानी का सेवन सर्दियों में फायदेमंद होता है। अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी शरीर को क्षारीय (Alkaline) बनाता है। इससे यूरिक एसिड को बॉडी से बाहर निकाला जा सकता है। साथ ही, नींबू पानी पीने से जोड़ों में क्रिस्टल इकट्ठे नहीं होते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस निचोड़ना है। आप इस ड्रिंक को हर सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Smita Bhoir Patil- SKIN | HAIR | HORMONES | WEIGHT LOSS (@dr.smitabhoirpatil)

अदरक की चाय पीने के फायदे

अगर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अदरक की चाय पीना फायदेमंद होता है। अदरक लिपिड मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है। अदरक की चाय पीने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाया जा सकता है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और आप हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक कप उबले हुए पानी में 1 इंच कसा हुआ अदरक डालना है। आपकी अदरक वाली चाय तैयार है। इसमें थोड़ा शहद या स्वाद के लिए नींबू मिला सकते हैं। अब इसे गर्म-गर्म पिएं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में पिएं ये 4 किस्म की चाय, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

आप इन सभी नेचुरल ड्रिंक्स की मदद से शरीर को कई गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं। अगर आपको ऊपर बताई कोई भी समस्या है, तो उससे बचाव के लिए ड्रिंक को घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। यहां हमने आपको बीमारियों के हिसाब से कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स और उन्हें बनाने का तरीका भी बताया है। इन ड्रिंक्स की मदद से आप सर्दियों में अपनी सेहत का खास ख्याल रख पाएंगे।  

Read Next

भाभी जी घर पर हैं फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने छोड़ी चीनी, मीठे की क्रेविंग होने पर खाती हैं शकरकंद का हलवा

Disclaimer