Expert

चांद जैसा निखार पाने के लिए रोज पिएं धनिया के बीजों का पानी, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

स्किन के लिए धनिया के बीजों का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे स्किन को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चांद जैसा निखार पाने के लिए रोज पिएं धनिया के बीजों का पानी, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका


बढ़ते प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट की वजह से स्किन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन स्किन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए लोग पार्लर में पानी की तरह पैसे बहा देते हैं और महंगे केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। ऐसे में स्किन को कई साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो इन केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह एक असरदार घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं। स्किन की बेहतरी के लिए धनिये के बीजों का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक-तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। धनिये के बीजों से बने पानी के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिल्पा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए धनिये के बीजों का पानी पीने से होने वाले फायदे और इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

कैसे बनाएं धनिये के बीजों का पानी?

इस पानी को बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच धनिये के बीजों को डाल सकते हैं। इन बीजों को रात भर भिगोकर रखें। अब सुबह उठकर आप इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें। आखिरी स्टेप में आपको इस पानी को छानकर पी लेना है। धनिये के बीजों के पानी को रोजाना खाली पेट पी सकते हैं। इस तरह आपको 2 से 3 हफ्तों में ही स्किन में बदलाव नजर आने लगेगा। आइए यह पानी पीने से स्किन को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Arora (@dr.shilpaarora)

धनिये का पानी स्किन के लिए फायदेमंद कैसे है

स्किन होगी डिटॉक्स

धनिये के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। इससे स्किन को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में खून साफ होता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आता है। धनिया के बीजों में बीटा कैरोटीन और फोलेट भी होते हैं, जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं।

एक्ने से मिलेगा छुटकारा

एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए धनिया के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैकटीरियल प्रॉपर्टीज अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। इससे एक्ने की समस्या से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- एक्ने (मुंहासों) को नेचुरली कम करने के लिए पिएं मंजिष्ठा की चाय, जानें फायदे और रेसिपी

ब्लैकहेड्स से होगा बचाव

धनिये के बीजों में एंटी-फंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इससे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।  

झुर्रियां होती हैं कम

अगर आप उम्र से पहले झुर्रियों और महीन रेखाओं की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसके पीछे की वजह सूरज का संपर्क, धूम्रपान और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। धनिये के बीजों के पानी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों और महीन रेखाओं से बचाते हैं।

धनिये के पानी का ज्यादा सेवन करने पर क्या होता है?

अगर आप धनिये के पानी का जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। धनिये के बीजों में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में व्यक्ति को पेट में जलन, उल्टी, दर्द, गैस और दस्त जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप लिवर से जुड़ी समस्या का समाना कर रहे हैं, तो धनिये के पानी का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रोज सुबह पिएं इन 4 बीजों का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

आप रोजाना खाली पेट एक गिलास धनिये के बीजों से बने पानी का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि ज्यादा मात्रा में यह पानी पीने से स्किन को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, यह पानी किडनी पर ज्यादा दबाव डालता है। ऐसे में आपको भूलकर भी एक गिलास से ज्यादा पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

सर्दियों में हेल्दी स्किन पाने के लिए रूटीन में जरूर करें ये 5 बदलाव, त्वचा पर आएगा निखार

Disclaimer