How To Remove Pimples Using Manjistha: बढ़ती उम्र के साथ एक्ने होना आम बात है। यह स्थिति तब आती है जब बच्चे किशोरावस्था में कदम बढ़ाते हैं। हालांकि यह स्थिति हार्मोन्स में हो रहे बदलावों के कारण होती है, जो समय के साथ कंट्रोल हो जाती है। लेकिन खराब डाइट और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल वयस्कों को भी एक्ने की समस्या हो रही है। इसका कारण जंक और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना होता है। ऐसी चीजों के ज्यादा सेवन से गट हेल्थ को नुकसान होता है और बॉडी में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसके कारण त्वचा संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं जिनमें एक्ने की समस्या भी शामिल है। वहीं त्वचा की देखभाल न करने के कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने होने लगते हैं। इस समस्या से राहत देने में आयुर्वेदिक औषधि मंजिष्ठा की चाय फायदेमंद हो सकती है। यह एक्ने पर कैसे काम करती है और एक्ने पर इसे कैसे इस्तेमाल करना है। इस बारे में हमने जाना इंटग्रेटिव हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल से। आइये लेख के माध्यम से समझें इस बारे में।
जानें एक्ने कंट्रोल करने में मंजिष्ठा कैसे फायदेमंद है?
मंजिष्ठा में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है। इसके इस्तेमाल से सूजन कम होती है और एक्ने कम होते हैं। एक्ने के कारण होने वाली सूजन और रेडनेस को कम करने के लिए भी मंजिष्ठा फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा और ब्लड में मौजूद गंदगी साफ होती है। चेहरे पर लगाने से स्किन पोर्स खुलते हैं और एक्ने साफ होते हैं। एक्ने के अलावा त्वचा में मेलेनिन कम करने में भी मंजिष्ठा फायदेमंद होती है। अगर आपको पिग्मेंटेशन या डल स्किन की समस्या रहती है, तो ऐसे में भी आप मंजिष्ठा इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मंजिष्ठा की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें बनाने का तरीका
एक्ने कंट्रोल करने के लिए मंजिष्ठा कैसे इस्तेमाल करनी है? How to use Manjistha for Acne
एक्ने कंट्रोल करने के लिए आप मंजिष्ठा को दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं-
मंजिष्ठा की चाय- Manjistha Tea
मंजिष्ठा की चाय बनाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर आ जाते हैं। इससे खून साफ होता है और ब्लड में मौजूद गंदगी साफ होती है। मंजिष्ठा की चाय के लिए आपको पानी को गर्म करके इसमें एक चुटकी मंजिष्ठा मिलानी है। इसका सेवन आप दिन में कभी भी कर सकते हैं।
मंजिष्ठा का पेस्ट- Manjistha paste
एक्ने कम करने के लिए आप मंजिष्ठा का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब जल के साथ मंजिष्ठा का पाउडर एक्ने पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, शहद के साथ मिलाकर भी मंजिष्ठा पाउडर को एक्ने हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- कील, मुंहासे, झुर्रियां, झाइयां जैसी त्वचा की कई समस्याएं दूर करती है मंजिष्ठा, जानें इस्तेमाल का तरीका
इन सावधानियों का रखें ध्यान
- अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। क्योंकि यह एक एक्टिव इंग्रेडिएंट है जो कुछ लोगों में इर्रिटेशन भी पैदा कर सकती है।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो इसके सेवन से पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
- मंजिष्ठा की चाय आप दिन में कभी भी पी सकते हैं। लेकिन खाली पेट इसका सेवन न करें।
- इस तरह से मंजिष्ठा एक्ने कम करने के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram