एक्ने या मुंहासों से परेशान हैं, पिएं ग्रीन एप्पल से बनी स्मूदी, मिलेगा फायदा

Green Apple Smoothie For Acne: एक्ने की समस्या कंट्रोल करने के लिए आप एप्पल की स्मूदी ले सकते हैं। चलिए जानें यह क्यों फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ने या मुंहासों से परेशान हैं, पिएं ग्रीन एप्पल से बनी स्मूदी, मिलेगा फायदा


Smoothie Recipe To Reduce Acne: त्वचा से जुड़ी समस्याओं में एक्ने होना बेहद आम समस्या है। स्किन सेल्स में धूल-मिट्टी और गंदगी जमने के कारण एक्ने होने लगते हैं। इसका कारण त्वचा की देखभाल न करना हो सकता है। इसके अलावा चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल के कारण भी एक्ने हो सकते है। अगर आप ज्यादा जंक फूड खाते हैं, तो यह भी एक्ने का कारण बन सकता है। इससे राहत पाने के लिए आप हरे सेब की स्मूदी पी सकते है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो एक्ने कम करने में मदद कर सकते हैं। 

ACNE

एक्ने की समस्या के लिए क्यों फायदेमंद है ग्रीन एप्पल स्मूदी- Why Green Apple Smoothie Helps To Reduce Acne

ग्रीन एप्पल स्मूदी में एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं। ये चीजें स्किन को डिटॉक्स करती हैं जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। ग्रीन एप्पल स्मूदी से त्वचा आंतरिक रूप से भी क्लीन होती है। साथ ही बाहरी रूप से भी ग्लो करने लगती है। 

जानें एक्ने की समस्या के लिए कैसे बनाएं ग्रीन एप्पल स्मूदी- Green Apple Smoothie To Reduce Acne

सामग्री

  • हरा सेब-1
  • धनिया- 15 ग्राम
  • अलसी के बीज- 1 बड़ा चम्मच
  • अदरक- 1/4 इंच
  • ताजी हल्दी - 1/2 इंच
  • पानी-300 ml

 बनाने की विधि

 मिक्सी जार में हरा सेब काटकर डालें। इसमें अलसी के बीज, अदरक, हल्दी का टुकड़ा और पानी मिलाएं। इन सभी चीजों को पीसकर स्मूदी तैयार करें। यह स्मूदी बहुत ज्यादा पतली या ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए। आप इसमें कुछ आंवले और खीरे भी मिला सकते हैं। इससे स्मूदी का स्वाद और फायदे दोनों बढ़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ग्रीन स्मूदी का सेवन, जानें किन स्थितियों में है आपके लिए नुकसानदायक

त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है हरे सेब की स्मूदी- Green Apple Smoothie Benefits For Skin 

स्किन को डिटॉक्स करता है- Helps In Skin Detox

इस स्मूदी में आंवले, सेब और हल्दी का इस्तेमाल किया गया है। ये चीजें स्किन डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। जब स्किन डिटॉक्स होती है तो कील मुहांसों की समस्या नहीं होती है। 

प्राकृतिक निखार आता है- Glowing Skin

सेब के साथ अलसी के बीज, अदरक, हल्दी का मिक्सचर त्वचा को अंदर से कमजोर बनाते हैं। इनसे स्किन सेल्स क्लीन रहते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार बना रहता है। 

डलनेस कम होती है- Reduce Dullness

हरे सेब में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो स्किन हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इससे चेहरे पर पिग्मेंटेशन और डलनेस की समस्या कम होती है। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने में मदद करेंगी ये 2 ग्रीन स्मूदी, जानें रेसिपी और फायदे

स्किन हेल्दी रहती है- Healthy Skin

ग्रीन एप्पल स्मूदी के सेवन से न सिर्फ त्वचा में निखार आता है, बल्कि इससे स्किन हेल्दी भी रहती है। आंवले में विटामिन-सी होता है, जो स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। 

ग्रीन एप्पल स्मूदी से आपकी त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आप किसी प्रकार की दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

वजन घटाने के लिए रोज पिएं केला और पपीते की स्मूदी, डाइटिशियन से जानें रेसिपी

Disclaimer