Expert

कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है अंजीर और बादाम की स्मूदी, जानें फायदे और रेसिपी

कोलेस्‍ट्रॉल कम करने के लि‍ए आप अंजीर और बादाम की स्मूदी को घर पर ही आसानी से बनाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है अंजीर और बादाम की स्मूदी, जानें फायदे और रेसिपी


Fig and Almond Smoothie Recipe Benefits to Lower Down Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का लिपिड होता है, जो कोशिका झिल्ली, टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे प्रमुख हार्मोन को बनाता है। शरीर में फैट और विटामिन डी के अवशोषण के लिए कोलेस्ट्रॉल का होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है, तब तक बीमारियों का खतरा नहीं होता है। लेकिन जैसे ही कोलेस्ट्ऱॉल का स्तर बढ़ने लगता है, ब्लड प्रेशर ट्रिगर होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होती हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोग अक्सर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो एक ही सवाल करते हैं, कि कोलेस्‍ट्रॉल कम करने के ल‍िए क‍िन चीजों का सेवन करना चाहिए? कोलेस्ट्रॉल कम करने के ल‍िए खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा हो।

वैसे तो ज्यादातर हरी सब्जियों में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। हालांकि आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में रोजाना लोगों के लिए हरी सब्जी को पकाना और खाना बहुत मुश्किल काम है। आज इस लेख में हम आप ऐसी स्मूदी के फायदे और रेसिपी जानेंगे ज‍िन्‍हें पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। 

गर्मियों में जरूर पिएं विटामिन से भरपूर ये 3 तरह की स्मूदी, जानें बनाने का  तरीका | vitamin rich smoothies to drink during summer know recipe in hindi  | OnlyMyHealth

अंजीर और बादाम की स्मूदी बनाने की रेसिपी- Fig and Almond Smoothie Recipe 

कोलेस्ट्रॉल को घटाने वाली स्मूदी की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में डाइटिशियन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए जानते हैं इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे कैसे बनाया जा सकता है। 

सामग्री की लिस्ट

  • दूध - 200 एमएल
  • अंजीर - 2 
  • बादाम - 5 
  • इलायची - 2
  • दालचीनी - एक चुटकी
  • हल्दी - एक चुटकी
  • पानी - 1 गिलास

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय

बनाने का तरीका

  • कोलेस्ट्रॉल को घटाने वाली इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में 2 अंजीर और 2 बादाम को रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें।
  • आपको अंजीर और बादाम को पानी में सही तरीके से भिगोना है। अब एक ब्लेंडर लें। ब्लेंडर में दूध, इलायची, दालचीनी, हल्दी और भीगे हुए अंजीर-बादाम डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
  • जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे एक गिलास में छलनी की मदद से छानकर गिलास में डालकर सर्व करें। आप चाहें तो इस स्मूदी में ऊपर से असली के बीज भी डाल सकते हैं। 
  • डाइटिशियन का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने के लिए इस स्मूदी का सेवन ब्रेकफास्ट यानी की 11 बजे के आसपास करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए क्यों फायदेमंद है यह स्मूदी-  Fig and Almond Smoothie Benefits for Cholesterol

डाइटिशियन की मानें तो इस स्मूदी में बादाम और अंजीर का इस्तेमाल किया जाता है। अंजीर में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह स्मूदी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कम करके हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम करता है।

इस स्मूदी में हल्दी, अंजीर और बादाम का इस्तेमाल है। इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह एनीमिया की परेशानी से राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

अंजीर और बादाम की स्मूदी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। अंजीर और बादाम को साथ में खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। यह संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम करता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए अंजीर और बादाम की स्मूदी काफी फायदेमंद होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यह शरीर को ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

ज्यादा डोनट खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, न करें ज्यादा मात्रा में सेवन

Disclaimer