Cashew Coconut Smoothie Benefits in Hindi: हर तरह की स्मूदी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। यह काफी हद तक इसपर भी निर्भर करता है कि आप स्मूदी में किन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्मूदी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। अगर आप किसी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी की तलाश में हैं तो ऐसे में काजू और नारियल से बनी स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इस स्मूदी को पीकर आप वजन घटाने से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद साबित होती है। आइये डाइट,लाइफस्टाइल कोच और न्यूट्रिश्निस्ट सिमरन कौर से जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।
काजू और नारियल स्मूदी बनाने की रेसिपी
इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 4 से 5 काजू और 10 से 12 मखाने लेने हैं।
अब आपको केसर मसाला और 2 खजूर लेने हैं।
इसके बाद अपने हिसाब से दूध लें और इसमें दूध मिलाएं। अब आपको घिसा हुआ नारियल लेकर ऊपर से इसमें मिलाना है।
अब आपको इन सभी को अच्छे से मिलाकर एक गिलास में डालना है।
इसके बाद आपको गिलास में ऊपर से थोड़ा चिया सीड्स, शहद और मुनक्के डालने हैं।
लीजिए आपकी काजू और नारियल की स्मूदी बनकर तैयार है।
View this post on Instagram
काजू और नारियल की स्मूदी पीने के फायदे
- डाइटिशियन वाणी अग्रवाल के मुताबिक यह स्मूदी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इसे पीना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इससे जोड़ों में दर्द से राहत मिलती है।
- इस स्मूदी को पीने से शरीर एनर्जेटिक रहती है साथ ही शारीरिक स्टैमिना भी बढ़ता है।
- यह स्मूदी पेट को ठंडा रखने में भी काफी असरदार होती है।
- इस स्मूदी को पीने से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। जिससे वजन आसानी से कम होता है।
- काजू और नारियल की स्मूदी पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।