Healthy Smoothie Recipes for Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सुबह आंख खुलते ही उल्टी, जी मिचलाना, दिन भर थका हुआ महसूस करना। पेट बाहर निकलने की वजह से कमर और पीठ के निचले हिस्से दर्द होना बहुत ही आम बात मानी जाती है। प्रेग्नेंसी में जीभ का स्वाद खराब होने की वजह से महिलाएं पूरी तरह से खाने पीने पर फोकस नहीं कर पाती हैं। खानपान सही न होने की वजह से महिलाओं के शरीर में खून (Anemia in Pregnancy) की कमी हो जाती है। इसका असर भ्रूण में पल रहे बच्चे पर भी पड़ सकता है। इसलिए खून की कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। प्रेग्नेंसी में खून की कमी को पूरा करने के लिए हम आपको आयरन से भरपूर स्मूदी (Iron Rich Smoothie For Pregancy) की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हेल्दी और टेस्टी स्मूदी की रेसिपी और फायदों की जानकारी दे रही हैं, दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह।
1. तिल और खजूर की स्मूदी- Sesame and Date Smoothie
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खून की कमी को पूरा करने के लिए तिल और खजूर की रेसिपी सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। खजूर और तिल में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। साथ ही यह स्मूदी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ेंः National Safe Motherhood Day 2023: प्रेग्नेंसी में फॉलो करें डॉक्टर की ये 10 बातें, मां-शिशु रहेंगे स्वस्थ
तिल और खजूर की स्मूदी की रेसिपी- Sesame and Date Smoothie Recipe
- खजूर - 4 से 5 पीस
- तिल- 3 चम्मच
- शहद- 2 से 3 चम्मच
- दूध - 1 बड़ा गिलास
बनाने का तरीका
सबसे पहले खजूर से बीजों को निकाल लें। अब खजूर में 1 गिलास दूध, तिल और शहद डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। आपकी स्मूदी पीने के लिए तैयार हो चुकी है।
2. पीनट बटर प्रून स्मूदी- Peanut Butter Prune Smoothie
इस स्मूदी को बनाने के लिए केले और आलूबुखारा का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। फाइबर होने की वजह से यह स्मूदी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका
पीनट बटर प्रून स्मूदी की रेसिपी- Peanut Butter Prune Smoothie Recipe
- पका हुआ केला- 1 पीस
- सूखे आलूबुखारे- 2 से 3 पीस
- पीनट बटर का पाउडर- 2 चम्मच
- नारियल का दूध- 1 बड़ा कप
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक ब्लेंडर में नारियल का दूध, पका हुआ केला और सूखे आलूबुखारे को डालकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें पीनट बटर का पाउडर डालकर 1 मिनट के लिए ब्लेंड करें। आपकी पीनट बटर प्रून स्मूदी पीने के लिए तैयार हो चुकी है। आप चाहें तो इस स्मूदी में ड्राई फ्रूट्स को भी ऐड कर सकते हैं।
3. पालक-एवोकाडो स्मूदी- Spinach-Avocado Smoothie
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खून की कमी और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए पालक-एवोकाडो की स्मूदी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और आयरन होता है। जो प्रेग्नेंसी में खून की कमी को पूा करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्टफीडिंग करवा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
पालक-एवोकाडो स्मूदी की रेसिपी- Spinach-Avocado Smoothie Recipe
- पालक- 1 कप
- एवोकाडो- 1 छोटा कप
- सादा दही- ½ कप
- चिया बीज- 1 बड़ा चम्मच
- बादाम का दूध- ½ कप
बनाने का तरीका
सबसे पहले पालक, एवोकाडो, दही और बादाम के दूध को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से मिलाएं। जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो इसे छलनी की मदद से छानकर पिएं।
4. नट्स एंड बनाना स्मूदी- Nutty Banana Smoothie
यह स्मूदी प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का सबसे अच्छा सोर्स है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर की एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नट्स एंड बनाना स्मूदी का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होती है। नट्स और केले की स्मूदी गर्भ में पलने वाले बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
नट्स एंड बनाना स्मूदी की रेसिपी- Nutty Banana Smoothie Recipe
- केला - 1
- पीनट बटर-2 बड़े चम्मच
- नट्स - ½ कप (काजू, बादाम, किशमिश, मूंगफली)
- दही- ½ कप
- दूध -½ कप
बनाने का तरीका
एक बड़े ब्लेंडर में केला, नट्स, ओट्स, दही और दूध को अच्छे से मिलाकर ब्लेंड करें। जब सभी चीजें अच्छे से ब्लेंड हो जाए तो इसे गिलास में छानकर पिएं।
5. संतरा और चुकंदर स्मूदी- Orange and Beetroot Smoothie
संतरे और चुकंदर की स्मूदी पीने से शरीर में खून की कमी और शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा यह स्मूदी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस को भी ठीक करने में मदद करती है। संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है, जिससे आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।
संतरा और चुकंदर स्मूदी की रेसिपी- Orange and Beetroot Smoothie Recipe
- संतरा- 1 बड़ा पीस
- चुकंदर- 1 बड़ा पीस
- सेब- 1 बड़ा पीस
- स्ट्रॉबेरी- 2 से 3 पीस
बनाने का तरीका
इस स्मूदी को बनाने के लिए 1 चुकंदर को धोकर काट कर इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें। इसमें 2 से 3 स्ट्रॉबेरी, आधा सेब का टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब इसे गिलास में डालकर सर्व करें।
All Image Credit: Freepik.com