Expert

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना पिएं ये स्मूदी, नहीं पड़ेगी महंगे फेशियल की जरूरत

Glutathione Drink for Skin : स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए बाहरी सफाई के साथ-साथ अंदरूनी पोषण की जरूरती होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना पिएं ये स्मूदी, नहीं पड़ेगी महंगे फेशियल की जरूरत


Glutathione Drink for Skin : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और प्रदूषण का असर सीधे हमारी त्वचा पर पड़ रहा है। यही कारण है कि इन दिनों पिंपल्स, एक्ने, कम उम्र में झुर्रियों की समस्या आम बन चुकी है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं।

लेकिन त्वचा की चमक को बनाए रखने के लिए बाहरी सफाई के साथ-साथ अंदरूनी पोषण भी जरूरी होती है। ग्लूटाथियोन (Glutathione Benefits for Skin) एक ऐसा ही तत्व है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देकर चेहरे पर नैचुरल निखार लाता है। इसलिए आज हम आपको ग्लूटाथियोन से भरपूर स्मूदी (Glutathione Smoothies) के बारे में बताने जा रहे हैं।

ग्लूटाथियोन क्या है?- What is Glutathione

दिल्ली की गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा के अनुसार, ग्लूटाथियोन एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर में पाया जाता है। यह तीन अमीनो एसिड्स ग्लूटामेट, सिस्टीन और ग्लाइसिन को मिलाकर बनता है। ग्लूटाथियोन का असली काम शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर, स्वस्थ कोशिकाओं को पोषण देना है। ग्लूटाथियोन को कुछ लोग विटामिन और मिनरल्स का मास्टर भी कहते हैं, क्योंकि यह शरीर में विटामिन सी और ई को एक्टिव करता है। जिससे त्वचा पर दाग-धब्बे की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में पुदीने की पत्तियों से बनाएं फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक

Glutathione-Drink-for-skin-inside

ग्लूटाथियोन स्मूदी क्या होती है?- Glutathione Smoothie

गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा का कहना है कि ग्लूटाथियोन स्मूदी एक खास प्रकार का ड्रिंक है। इस स्मूदी को बनाने के लिए फल, सब्जियां और बीज का उपयोग किया जाता है। इस स्मूदी को नियमित रूप से पीने से शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है।

इसे भी पढ़ेंः Bhagyashree Beauty Secret: ये फेसपैक है भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज, देखें VIDEO

ग्लूटाथियोन स्मूदी बनाने के लिए सामग्री- Recipe of Glutathione smoothie

  • नारियल पानी- 1 गिलास
  • पुदीना- 5-6 पत्ते
  • अखरोट - 1 चौथाई हिस्सा
  • आम- 2 बड़े चम्मच
  • सूरजमुखी के बीज - 1 बड़ा चम्मच
  • ब्राजील नट - 1 पीस
  • गोंद का तीरा- 1 बड़ा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
  • चिया सीड्स- 1 बड़ा चम्मच

ग्लूटाथियोन स्मूदी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में अखरोट, सूरजमुखी के बीज, ब्राजील नट्स और काजू को रातभर पानी में भिगो दें।
  • 2 अलग-अलग बाउल में पानी डालें। इसमें से एक बाउल में चिया सीड्स और दूसरे में गोंद कतीरा को भिगोए।
  • अगली सुबह भिगोए हुए नट्स और सीड्स नारियल पानी, आम और पुदीने की पत्तियों को ब्लेंडर में डालकर पीसे।
  • इस मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें। इसमें ऊपर से दालचीनी का पाउडर डालकर गार्निश करें।
  • सबसे आखिर इसमें भिगोए हुए चिया सीड्स और गोंद कतीरा को अच्छे से मिला लें।

इसे भी पढ़ेंः करंज तेल का इस्तेमाल करने से दूर होती हैं स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं, जानें इसे लगाने का तरीका

ग्लोइंग स्किन के लिए कब पिएं ग्लूटाथियोन स्मूदी - When to drink Glutathione Smoothie for glowing skin

डाइटिशियन का कहना है कि त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए सुबह खाली पेट ये स्मूदी पीनी चाहिए।

आप इसे वर्कआउट के बाद भी ले सकते हैं, ताकि शरीर को पोषण और त्वचा को चमक मिल सके।

सप्ताह में 4 से 6 बार इस स्मूदी पीने से चेहरे पर ग्लो और चमक आती है।

इसे भी पढ़ेंः त्वचा की कई परेशानियों का रामबाण इलाज है मोथा घास, जानें इसके फायदे और लगाने का तरीका

Glutathione-Drink-for-skin-inside2

त्वचा के लिए ग्लूटाथियोन स्मूदी के फायदे- Benefits of Glutathione Smoothie for Skin

- ग्लूटाथियोन त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। रोजाना इसका सेवन करने से फ्री-रेडिकल्स से बचाव होता है, जिससे कम उम्र में होने वाली झाइयों और झुर्रियों को काम करने में मदद मिलती है। साथ ही, ये स्किन को अंदर से हील करता है।

- ग्लूटाथियोन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और उसमें जमी अशुद्धियों को हटाकर एक नैचुरल ग्लो देता है। ग्लूटाथियोन स्मूदी को पीने से मुंहासे, पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या दूर होती है। यह टैनिंग को भी कम करके रंगत को साफ करता है।

- यह शरीर और त्वचा को डिटॉक्स करता है। आसान भाषा में कहे तो ग्लूटााथियोन शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जब आपका शरीर साफ होता है, तो त्वचा के अंदर से निखार नजर आता है।

- इसमें गोंद कतीरा और चिया सीड्स का इस्तेमाल होने की वजह से ये शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है। ये स्मूदी त्वचा की इलास्टिसिटी को भी बेहतर बनाती है।

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में त्वचा पर जरूर लगाएं नीम स्क्रब, एक्ने और रेडनेस से मिलेगा छुटकारा

ग्लूटाथियोन स्मूदी पीते वक्त सावधानियां- Precautions while drinking Glutathione Smoothie

- इस स्मूदी को बनाने के लिए इस्तेमाल की गई किसी चीजे से अगर आपको एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।ग्लूटाथियोन स्मूदी को बनाने के लिए कई प्रकार के फल और नट्स का इस्तेमाल किया जाता है।

- अगर आपको डायबिटीज, थायराइड या कोई अन्य परेशानी है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ग्लूटाथियोन स्मूदी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

- ग्लूटाथियोन स्मूदी बेशक से त्वचा के लिए वरदान है, लेकिन इसका सेवन एक दिन में 1 गिलास से ज्यादा नहीं करना चाहिए। ज्यादा ग्लूटाथियोन स्मूदी गट हेल्थ को प्रभावित करके उल्टी, दस्त की परेशानियों को जन्म दे सकता है।

इसे भी पढ़ेंः OMH Self Tried: गर्मी की घमौरियों के लिए मैंने घर पर बनाकर लगाया नीम का ये लोशन, आप भी करें ट्राई

निष्कर्ष

ग्लूटाथियोन स्मूदी न केवल एक स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर ड्रिंक है, बल्कि यह आपकी त्वचा को भी अंदर से पोषण देकर ग्लोइंग और खूबसूरत बनाती है। अगर आप भी साफ और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

Image Credit: Freepik.com

FAQ

  • चेहरे को हमेशा ग्लोइंग कैसे रखें?

    त्वचा को हमेशा ग्लोइंग बनाए रखने के लिए त्वचा को प्रतिदिन सही फेसवॉश से साफ करना चाहिए। इसके बाद क्रीम और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन केयर रूटीन के अलावा त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए खाने में विटामिन सी युक्त फल, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाने में शामिल करना चाहिए।
  • क्या स्मूदी पीने से त्वचा साफ होती है?

    हां अगर स्मूदी को सही प्रकार के फल, दूध, नट्स और सीड्स के साथ बनाया गया है, तो उसको पीने से त्वचा साफ होती है। हालांकि सिर्फ स्मूदी पीने से त्वचा साफ नहीं होती है। इसके लिए आपको सही स्किन केयर रूटीन को भी अपनाना जरूरी है।
  • ग्लोइंग स्किन के लिए कौन से विटामिन जरूरी हैं?

    ग्लोइंग स्किन के लिए एक नहीं बल्कि कई प्रकार के विटामिन की जरूरत होती है। विटामिन सी त्वचा के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करता है। विटामिन ई त्वचा को मॉइस्चराइज और धूल, मिट्टी के कारण होने वाले नुकसान से प्रोटेक्ट करता है।

 

 

 

Read Next

प्लेटलेट्स के लिए कीवी या पपीता क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer