How To Protect Skin In Monsoon: बरसात के मौसम का असर त्वचा पर भी नजर आता है। वातावरण में उमस होने के कारण त्वचा में चिपचिपाहट बढ़ने लगती है। इस कारण स्किन डल और अनइवन नजर आने लगती है। उमस बढ़ने के कारण स्किन में ऑयल प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। इस वजह से कई लोगों को एक्ने और पिंपल होने लगते हैं। इन सभी समस्याओं के कारण निखार कम होने लगता है और स्किन डल नजर आने लगती है। इसलिए मानूसन में स्किन केयर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर रूटीन दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। मानसून में स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग रखने के लिए आप रात में कुछ चीजें चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए जानें मानसून में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए।
ग्लोइंग स्किन के लिए बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?
एलोवेरा जेल- Aloe Vera Gel
एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलती है। मानसून में स्किन इंफेक्शन, एलर्जी और एक्ने-पिंपल की समस्या जल्दी हो जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन रोकने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से स्किन डलनेस कम होती है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा में निखार बना रहता है।
टॉप स्टोरीज़
बादाम तेल- Almond Oil
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप बादाम तेल लगाकर सो सकते हैं। बादाम के तेल में विटामिन ई ऑयल और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये तेल स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखते हैं। बादाम तेल स्किन हेल्थ इंप्रूव करता है और स्किन डलनेस कम होती है। रात को फेस वॉश करने के बाद हाथों में कुछ बूंदे बादाम तेल की लगाकर त्वचा को थपथपाएं। बादाम तेल स्किन सेल्स के रिपेयर करता है और स्किन को हील करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- एजिंग के लक्षणों को दूर करती है बादाम और मलाई से बनी ये स्पेशल नाइट क्रीम, जानें बनाने का तरीका
लाइट मॉइस्चराइजर- Light Moisturizer
बरसात के मौसम में निखरी और हाइड्रेटिंग स्किन पाने के लिए आप कोई लाइट मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं। रात में कोई लाइट मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। इसलिए अपने स्किन टाइप के मुताबिक कोई मॉइस्चराइजर चुनें और सोने से पहले जरूर लगाएं। इससे आपको दिनभर निखरी हुई त्वचा मिलेगी।
गुलाब जल- Rose Water
गुलाब की तरह खिली-खिली त्वचा पाने के लिए गुलाब जल लगाकर सोएं। ये स्किन पर टोनर की तरह काम करता है और स्किन को टोन करके रखता है। गुलाब जल लगाने से स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहने में भी मदद मिलती है। फेस वॉश करने के बाद इसे टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं। सुबह आपको ग्लोइंग और हेल्दी स्किन मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- स्किन के लिए मॉइस्चराइजेशन और हाइड्रेटेड हैं दो अलग चीजें? डॉक्टर से जानें दोनों में से क्या ज्यादा जरूरी है
नाइट क्रीम- Night Cream
स्किन को सॉफ्ट और स्मूद रखने के लिए आप नाइट क्रीम भी लगा सकते हैं। इससे स्किन में डलनेस और डार्क स्पॉट्स कम होंगे और स्किन हेल्दी रहेगी। फेस वॉश करने के बाद नाइट क्रीम लगाकर सोएं। इससे डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस भी कम होगी। ध्यान रखें कि आप कोई भी मॉइस्चराइजर लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
बरसात के मौसम में उसम होने से त्वचा में निखार बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप रात में कुछ चीजें लगाकर सोते हैं तो इससे चेहरे में निखरा बना रहता है। स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने के लिए आप एलोवेरा, गुलाब जल, नाइट क्रीम, बादाम तेल या लाइट मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं। अगर आपको त्वचा संबधित समस्याएं रहती हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर इन्हें इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, अगर पहली बार कोई भी चीज अप्लाई कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे इस्तेमाल करें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
FAQ
बारिश में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
बारिश में चेहरे पर निखार लाने के लिए हल्की और हाइड्रेटिंग चीजें लगानी चाहिए। ऐसे में गुलाब जल, बेसन, दही, कच्चा दूध, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगा सकते हैं। इससे स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है और ग्लो बना रहता है। अगर आपको त्वचा संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही कुछ लगाएं।चेहरे पर क्या लगाएं जिससे ग्लो आए?
स्किन में ग्लो लाने के लिए आप कई चीजें लगा सकते हैं। उन चीजों को चेहरे पर लगाएं जो स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करेंगी। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल या बेसन व मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं।रात को सोते समय फेस पर क्या लगाना चाहिए?
रात को सोते समय त्वचा पर कुछ हल्का ही लगाना चाहिए। इससे स्किन को हील होने और डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है। रात को सोते समय आप एलोवेरा जेल या गुलाब जल लगाकर सो सकते हैं। एंटी-एजिंग के लिए आप रेटिनॉल भी लगा सकते हैं।