
Bhagyashree Glowing Skin: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 53 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' में जैसे उनकी स्किन ग्लोइंग और जवां नजर आती थी, उतना ही आज भी चमकती है। भाग्यश्री को फॉलो करने वाली लड़कियां अक्सर ये बात जानना चाहती हैं कि आखिरकार उनकी ग्लोइंग और दमकती त्वचा का सीक्रेट क्या है? क्या वो इसके लिए कोई ट्रीटमेंट करवाती हैं या ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं?
अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपको जानकार हैरानी होगी कि भाग्यश्री अपनी स्किन के लिए एक खास तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इस फेस पैक को भाग्यश्री खुद घर पर तैयार करती हैं। अगर आप भी उनकी तरह ताउम्र ग्लोइंग और जवां स्किन पाना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- ओट्स पाउडर
- दूध
- शहद
इसे भी पढ़ेंः मानसून में संक्रमण से बचना है, तो इन चीजों को छूने के बाद जरूर धोएं हाथ
फेस पैक बनाने का तरीका
- अपनी स्किन के लिए भाग्यश्री कैसे फेस पैक बनाती हैं इसका एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन लें।
- इसमें 3 चम्मच दूध, ओट्स और शहद डालकर मिक्स करें।
- इससे गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा।
- अगर आपको पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगता है आप इसमें 2 से 3 चम्मच दूध और डाल सकते हैं।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करें।
- इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर सही तरीके से अप्लाई करें।
- ओट्स आपकी स्किन के लिए क्लींजर का तो काम करेगा। साथ ही दूध और शहद चेहरे को मॉइश्चराइज करने में मदद करेंगे।
View this post on Instagram
ओट्स, दूध और शहद फेस पैक के फायदे - Benefits of Oats, Milk and Honey Face Pack
- ओट्स एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। ये स्किन की रंगत को सुधारने में मदद करता है।
- ओट्स में मौजूद पोषक तत्व स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालने में मदद करते हैं। जिन लोगों को ब्लैक हेड्स जैसी प्रॉब्लम होती है उन्हें भी ओट्स का फेस पैक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
- भाग्यश्री द्वारा शेयर किए गए इस फेस पैक में दूध का इस्तेमाल किया गया है। दूध स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
- इस फेस पैक में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। शहद एक एंटीसेप्टिक है। मानसून और सर्दियों के मौसम में कई लोगों को ड्राई स्किन की समस्या हो जाती है, उन्हें शहद का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। शहद लंबे समय तक स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- अगर आपको मुंहासे और झुर्रियों की समस्या है तो इस फेस पैक में आप हल्दी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
अगर आपको ओट्स, दूध या शहद से किसी तरह की एलर्जी है तो चेहरे पर इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले अपने ब्यूटीशियन की सलाह लें। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें भी ओट्स फेस पैक का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है।