
किसी भी उम्र में फिट और हेल्दी रहने के लिए शारीरिक गतिविधियां करते रहना बहुत जरूरी है। बॉलीवुड फिल्म “मैंने प्यार किया” की एक्ट्रेस भाग्यश्री 55 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव नजर आती हैं। एक्ट्रेस स्वस्थ रहने के लिए न सिर्फ अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स ही शामिल नहीं करती हैं, बल्कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज, योग जैसी शारीरिक गतिविधियां (Actress Bhagyashree Fitness) भी करती रहती हैं। वहीं आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण कई लोग एक्सरसाइज या योग करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार ट्रैवलिंग करने के चलते एक्सरसाइज नही कर पाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसी 4 एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जिसे अप किसी भी समय कही भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज को करने के फायदों के बारे में।
फिट रहने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज - Do These 4 Exercises To Stay Fit in Hindi
प्लैंक एक्सरसाइज
प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती है। इस करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, कोर मसल्स मज़बूत होती हैं, शरीर का लचीलापन बढ़ता है, बैलेंस सही होता है, यह बेली फैट कम करने में मदद करता है, कमर दर्द से राहत दिलाता है और हिप्स, जांघों, और बाइसेप्स के पास जमी चर्बी को जलाने में कारगर है। आप कम से कम 1 मिनट प्लैंक पॉजिशन में बने रहें।
माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज
जिनके जोड़ों में दर्द हो वे लोग भी माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है और ब्लड फ्लो में सुधार करता है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से शरीर मजबूत होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। इस एक्सरसाइज को आप कभी भी कही भी कर सकते हैं। एक बार में आप कम से कम 20 रेप्स करें और फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं।
शोल्डर टैप्स एक्सरसाइज
शोल्डर टैप्स, हाई प्लैंक का एक रूप है, जिसमें आपको अपने कंधों और हिप्स को स्थिर रखने की जरूत होती है और हाथों से अपने कंधों को टैप एक-एक करके टैप करना होता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के ऊपरी हिस्से और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है और कोर मजबूत होता है। आप शोल्डर टैप्स के भी 20 रैप्स एक बार में दोहराएं।
लेग एक्सटेंशन एक्सरसाइज
लेग एक्सटेंशन, आपकी क्वाड मसल्स को टोन करने और जांघों और घुटनों को ताकत देने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के निचले हिस्स की ताकत बढ़ती है। दौड़ने, कूदने और चलने की क्षमता बढ़ती है, घुटने के आस-पास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस एक्सरसाइज को आप एक बार में कम से कम 20 रैप्स करें और अगर क्षमता हो तो दोबारा दोहराएं।
View this post on Instagram
अगर आपको ज्यादा एक्सरसाइज करने के समय नहीं मिल पा रहा है तो सिर्फ इन 4 एक्सरसाइज की मदद से भी आप अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं, लेकिन यह एक्सरसाइज पहले किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version