सोफे पर बैठ-बैठे करें एक्ट्रेस भाग्यश्री के बताए ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, दूर होंगी कई समस्याएं

Actress Bhagyashree Fitness- एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके Couch Stretching Exercise करने के तरीका और फायदा बताया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोफे पर बैठ-बैठे करें एक्ट्रेस भाग्यश्री के बताए ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, दूर होंगी कई समस्याएं


बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 54 साल की उम्र में भी काफी फिट नजर आती है। उनकी फिटनेस (Actress Bhagyashree Fitness) और खूबसूरती देखकर उनके उम्र का अंदाजा लगा पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, जहां वे फैंस के साथ अपने फिटनेस और खूबसूरती से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके सोफे की मदद से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने का तरीका शेयर किया है। एक्ट्रेस के अनुसार, जो लोग पूरा दिन सोफे पर बैठकर गुजार देते हैं और एक्सरसाइज करने से कटराते हैं, उनके लिए ये सोफा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज (Sofa Stretch Exercise) सबसे बेहतर और आसान हैं। 

कैसे करें स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज? - How To Do Couch Stretching Exercises in Hindi?

स्ट्रेचिंग 1- 

  • अपने घुटनों को मोड़के हुए पैर को 90 डिग्री पर सोफे पर रखें।
  • अब अपने शरीर को कमर से झुकाते हुए सोफे पर बेंड हो जाएं। 
  • इस दौरान अपने हाथ फैलाएं और जांघों को अंदरूनी शरीर से चिपकाएं। 
  • इस स्थिति में आपको 15 से 20 सेकंड तक बने रहना है। 

स्ट्रेचिंग 2- 

  • सोफे पर बैठ जाएं और नंबर 4 की स्थिति बना लें। 
  • इस दौरान पीठ सीधी और एक पैर को दूसरे पैर के घुटने पर रखें। 
  • अब पीठ के निचले हिस्से से रीढ़ की हड्डी को आगे की ओर झुकाएं, 
  • गर्दन न्यूट्रल स्थिति में रखें। 
  • इस पॉजीशन में कम से कम 15 सेकंड तक बनें रहें। 

स्ट्रेचिंग 3- 

  • सोफे पर नंबर 4 की स्थिति बना कर बैठ जाएं। 
  • अब अपने घुटने को उल्टे हाथ से दबाएं।
  • घुटने को दबाते हुए कमर से पीछे की ओर मोड़ने की कोशिश करें और इस स्थिति में 5 सेकंड तक बने रहें। 
  • अब ये पूरी प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।
  • इस एक्सरसाइज को 10 बार दोहराएं। 

इसे भी पढ़ें: बेहद फिट दिखते हैं साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जानें उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान

स्ट्रेचिंग 4-

  • एक पैर को अपने शरीर के डायगोनल सोफे पर रखें। 
  • अपने हाथों को कंधे के बराबर ऊपर की ओर उठाएं। 
  • अब हाफ स्क्वाट करें। 
  • अपने घुटनें को पैर की उंगली के नीचे न जाने दें। 
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार दोहराएं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

सोफा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के फायदे - Couch Stretching Exercises Benefits In Hindi 

  • सोफा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जकड़न से राहत दिलाने और हिप्स, कमर, क्वाड्स और हैमस्ट्रिंग की गतिशीलता में सुधार करने में मदद करता है। 
  • इन एक्सरसाइज की मदद से शरीर के लचीलेपन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। 
  • पीठ, जांघों और घुटनों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। 
  • ग्लूट्स और कोर को सक्रिय और मजबूत करने में फादेमंद हैं। 
  • हिप फ्लेक्सर्स की मांसपेशियों की जकड़न को कम करने में मदद कर सकता है।

अगर आप भी एक्सरसाइज करने से परहेज करते हैं, तो सोफे पर बैठे-बैठे इन 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को ट्राई कर सकते हैं और शरीर की कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। 

Image Credit: Freepik

Read Next

फिट रहने के लिए एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना करती हैं स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जानें इसे रोजाना करने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version