Expert

56 साल की उम्र में भी भाग्यश्री के फिटनेस का राज है ये एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका और फायदे

भाग्यश्री आज भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर स्टेप-अप एक्सरसाइज करने के फायदे बताए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
56 साल की उम्र में भी भाग्यश्री के फिटनेस का राज है ये एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका और फायदे


भाग्यश्री ने भले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली है। लेकिन, फैंस में आज भी उनके लिए प्यार और क्रेज बहुत ज्यादा है। भाग्यश्री भले ही 56 साल की है, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती लोगों में काफी चर्चा का कारण बना रहता है। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वे अपने फैंस के साथ डाइट और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भाग्यश्री स्टेप-अप एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही है।

स्टेप-अप एक्सरसाइज के फायदे

भाग्यश्री फिट रहने के लिए इस उम्र में भी रोजाना स्टेप-अप एक्सरसाइज करती है। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपको एक्टिव रखने में मदद करता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। भाग्यश्री का कहना है कि यह एक्सरसाइज आपके ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और क्वाड्स पर काम करता है। यह गतिशीलता, शक्ति और संतुलन के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिसके आप 3 सेट, हर तरफ 10 बार दोहरा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं-

1. वजन घटाने में फायदेमंद

स्टेप-अप एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। जब आप किसी ऊंचाई वाली जगह पर बार-बार चढ़ते और उतरते हैं तो शरीर को ज्यादा मेहनत करनी प़ड़ती है, जिससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है। यह मोटापा कम करने और बॉडी फैट को कम करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: हाई इंटेंसिटी की एक्सरसाइज कब नहीं करनी चाहिए? जानें किन स्थितियों में है ये नुकसानदेह

2. लेग्स और ग्लूट्स को मजबूत बनाएं

यह एक्सरसाइज आपके पैरों की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। जांघों, पिंडलियों और हिप्स की मसल्स पर स्टेप-अप एक्सरसाइज का सीधा असर पड़ता है, जिससे शरीर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है।

3. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

स्टेप-अप एक्सरसाइज एक कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है। यह दिल की धड़कन को बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है और हाई बीपी या दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

4. बैलेंस में सुधार

स्टेप-अप एक्सरसाइझ करते समय आपको अपने पूरी शरीर को संतुलित रखना जरूरी होता है, जिससे शरीर बैलेंस और कोऑर्डिनेशन में सुधार होता है। यह एक्सरसाइज बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: काम से लौटकर शाम में महसूस होती है थकान? करें ये 3 एक्सरसाइज, वापस आ जाएगी एनर्जी

5. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

स्टेप-अप एक्सरसाइज करने से एंडॉर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो आपके मूड को बेहतर बनाने और स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

निष्कर्ष

स्टेर-अप एक आसान और बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है, जिसे कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान पर आसानी से कर सकता है। इसलिए, भाग्यश्री जैसी फिटनेस और बेहतर शरीर पाने के लिए आप भी अपने फिटनेस रूटीन में स्टेप-अप एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज न सिर्फ आपके शरीर के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपको एक्टिव रखने में भी मदद करता है। आप रोजाना 15 से 20 मिनट तक इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

Shilpa Shetty ने अपने फैंस को दिया फिटनेस चैलेंज, जानें क्या आप भी कर पाएंगे

Disclaimer

TAGS