Yoga Poses For Heat Stroke: गर्मियां आते ही लोगों को पसीने और पानी की कमी के चलते कुछ भी काम करने का मन नहीं करता है। साथ ही, गर्मी में पसीने की वजह से लोग बाहर निकलने से कतराने लगते हैं। जबकि, कुछ लोगों को हीट स्ट्रोक की वजह से आलस, थकान व कमजोरी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, एक्सपर्ट्स की मानें तो आप गर्मियों में भी योग आसन से हीट स्ट्रोक, लू लगना, थकान और कमजोरी से बचाव कर सकते हैं। यह आसन आपके शरीर की गर्मी को दूर करने और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनके नियमित अभ्यास से आपको आपके बॉडी का टेम्परेचर नॉर्मल (Normal Body Temperature) बना रहता है। इस लेख में योगा एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कौन से योग आसन करने चाहिए।
हीट स्ट्रोक के लक्षणों को दूर कर सकते हैं ये योगासन - Yoga practices To Get Relief From Heat Stroke Symptoms In Hindi
योग न केवल आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने में मदद करता है, बल्कि यह आपको मानसिक और शारीरिक शांति प्रदान करता है। गर्मी के दिनों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तन और मन दोनों का शांत होना बेहद आवश्यक माना जाता है। आगे जानते हैं हीट स्ट्रोक से बचाव (Yoga To Reduce Body Heat in Summer) के लिए किए जाने वाले योगासन।
शीतली प्राणायाम
शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए आप रोजाना सुबह कुछ समय के लिए शीतली प्राणायाम कर सकते हैं। इसके लिए आपको पद्मासन में बैठे और जीभ को गोल घुमाते हुए सांस को मुंह से अंदर लें। इसके बाद सांस को नाक के जरिए बाहर निकालें। इस अभ्यास को आप करीब 5 से 7 मिनट तक कर सकते हैं।
विपरीत करणी
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए आप विपरीत करणी का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। इसमें आप पैरों को दीवार के सपोर्ट से ऊपर उठाएं और इस पोजिशन में कुछ मिनट के लिए शरीर को होल्ड करें। इस दौरान गहरी सांस को लेते और छोड़ते रहें। इस आसन से गर्मी के चलते बढ़ने वाली शारीरिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
भुजंगासन - कोबरा पोज
भुजंगासन के नियमित अभ्यास से आप रीढ़ की हड्डी के साथ ही शरीर की एनर्जी को बूस्ट कर सकते हैं। इससे फेफडो़ं की मांसपेशियां मजबूत होती है और ऑक्सीजन का लेवल (Boost Oxygen Level) बढ़ता है। इसे करने के लिए आप पेट के बल लेटे और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। इससे शरीर की गर्मी शांत होती है।
पश्चिमोत्तानासन
इस आसन से रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बेहतर होता है। इस आसन को करने के लिए आप पैरों को सीधा रखकर रीढ़ की हड्डी को भी सीधा रखें। इसके बाद सिर को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन (Improve Blood Circulation) बेहतर होता है और गर्मी शांत होती है।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन
गर्मी या हीट स्ट्रोक लगने के बाद पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप अर्ध मत्स्येन्द्रासन कर सकते हैं इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और रीढ़ की हड्डी का तनाव दूर होता है। इसे करने के लिए आप एक पैर के तलवे को कूल्हे के नीचे रखें और दूसरे को घुटने से मोड़कर सीधे रखें। इसके बाद जो पैर कूल्हे के नीचे हैं उसकी विपरीत दिशा में शरीर के ऊपरी हिस्से को मोड़ें। शुरुआत में कुछ मिनट के लिए इस आसन को करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में कौन से प्राणायाम करें, जिनसे शरीर ठंडा रहे? एक्सपर्ट से जानें
Yoga To Reduce Body Heat in Summer: गर्मी में शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आप योगासन कर सकते हैं। इसके लिए शुरुआत में 10 से 20 मिनट तक योग अभ्यास करें। बाद में इसका समय बढ़ा सकते हैं। इन योगासनों को आप किसी योगाचार्य की देखरेख में करें।