तेज धूप, गंदगी, ज्यादा ऑयली स्किन व हार्मोनल बदलाव के चलते लोगों को कील-मुंहासों की समस्या होने लगती हैं। हालांकि, कुछ उपायों को अपनाकर आप मुंहासों को ठीक कर सकते हैं। लेकिन, इनके निशान बने रहते हैं। इन निशानों से आपकी स्किन खराब लगती है। साथ ही, कुछ लोग फेस में एक्ने के निशान बनने पर बाहर निकलने से कतराने लगते हैं या लोगों से मिलना-जुलना कम कर देते हैं। लेकिन, कुछ घरेलू उपायों से आप एक्ने के निशानों को आसानी से साफ कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे डाइट में शामिल करने और त्वचा पर लगाने, दोनों ही तरह से स्किन में कई फायदे देखने को मिलते हैं।
चुकंदर में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। ये तत्व त्वचा के टिश्यू को रिपेयर करने में सहायता करते हैं और उसकी चमक बढ़ाते हैं। इसके अलावा, चुकंदर के प्राकृतिक गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा को हाइड्रेटेड रखा जा सकता है। इस लेख में नोएड़ा वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि मुंहासों के दाग-धब्बों के निशान को दूर करने के लिए चुकंदर किस तरह से फायदेमंद (Can beetroot remove acne scars on face) हो सकता है।
क्या चुकंदर से मुंहासों के निशानों को साफ कर सकते हैं ? - Can Beetroot Remove Acne Scars In Hindi
चुकंदर बाजार में हर मौसम में उपलब्ध होता है। इसमें रक्त को साफ करने के गुण मौजूद होते हैं। चुकंदर के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने और उनके दागों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। चुकंदर का रस स्किन को डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक होता है। जिससे स्किन की गहराई से सफाई होती है और दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
मुंहासों के दाग को कम करने के लिए चुकंदर का उपयोग कैसे करें? - How To Use Beetroot For Removal Acne Scars in Hindi
मुंहासे और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं कि इसका इस्तेमाल करने के तरीके।
चुकंदर का रस (Beetroot Juice For Skin)
चुकंदर का रस निकालकर सीधे त्वचा पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह प्रक्रिया सप्ताह में 2-3 बार दोहरा सकते हैं। इससे स्किन का कलर एक सामान टोन (Does beetroot change skin color) में आता है और दाग-धब्बे हल्के हो सकते हैं। इसके अलावा आप चुकंदर के जूस को नियमित रूप से पी सकते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने और ब्लड को साफ करने में भी मदद करता है। इससे स्किन की समस्याओं में आराम मिलता है।
चुकंदर का फेस मास्क (Beetroot Skin Mask)
चुकंदर के रस में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा की गहराई से सफाई करता है और त्वचा को फ्रेशनेस (How to apply beetroot on face) प्रदान करता है।
चुकंदर और गुलाब जल (Beetroot And Rose Water Toner)
चुकंदर के रस में गुलाब जल मिलाकर इसे चेहरे पर एक टोनर की तरह उपयोग कर सकते हैं। यह न केवल त्वचा को ताजगी प्रदान करता है, बल्कि दाग-धब्बों को भी कम करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें: चुकंदर से दूर करें चेहरे की झाइयां, जानें इस्तेमाल का तरीका
चुकंदर को डाइट और स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। चुकंदर के उपयोग से आप एक्ने के निशान को आसानी से हल्का कर सकते हैं। यदि, किसी की स्किन में एक्ने के निशान ज्यादा होते हैं, तो वह डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।