Benefits of Manjistha Tea: हमारी प्रकृति ने हमें कई जड़ी-बूटियां तोहफे में दी हैं। ये जड़ी-बूटियां कई स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण का काम करती हैं। इसी तरह मंजिष्ठा भी असरदार जड़ी-बूटी मानी जाती है। कई आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के लिए इस जड़ी-बूटी को इस्तेमाल किया जाता है। मंजिष्ठा के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। इसकी चाय बनाकर पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं। ये हर्ब हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे क्या फायदे मिलते हैं? आइये इस लेख में जानें मंजिष्ठा की चाय पीने के फायदे।
मंजिष्ठा की चाय पीने से क्या फायदे मिलते हैं? Health Benefits of Manjistha Tea
बॉडी डिटॉक्स करें- Detox Body
मंजिष्ठा की चाय पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर आते हैं। यह चाय बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसके सेवन से खून साफ होता है और खून में मौजूद टॉक्सिन भी बाहर आते हैं। इसके सेवन से पूरे शरीर को फायदा मिलते हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- Anti-Inflammatory
शरीर में सूजन कम करने के लिए भी मंजिष्ठा की चाय फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफ्लामेशन कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से त्वचा की सूजन भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- मंजिष्ठा: मजीठ पौधे की जड़ 'मंजिष्ठा' में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 9 फायदे
एंटीऑक्सीडेंट- Antioxidants
एंटीऑक्सीडेंट हमारी शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और हेल्दी रहने में मदद करते हैं। मंजिष्ठा की चाय में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे यह डेली डोज के लिए अच्छा विकल्प है।
स्किन हेल्थ- Skin Health
मंजिष्ठा की चाय पीने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से एक्ने, एक्जिमा और सोराइसिस जैसी त्वचा संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं। इसके सेवन से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।
डाइजेस्टिव हेल्थ- Digestive Health
अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो मंजिष्ठा की चाय से बेहतर आपके लिए क्या ही होगा। मंजिष्ठा की चाय में मौजूद नेचुरल गुण पाचन संबंधित समस्याओं से राहत देते हैं। इसके सेवन से आपको अपच, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए फायदेमंद होती है मंजिष्ठा जड़ी-बूटी, जानें किसे नहीं करना चाहिए इसका सेवन
वजाइनल हेल्थ के लिए फायदेमंद- Vaginal Health
मंजिष्ठा की चाय पीने से हेल्दी पीरियड्स में मदद मिलती है। यह ब्लीडिंग को नॉर्मल बनाने और पेट दर्द से राहत देने में मददगार है। इसके सेवन से वजाइना हेल्दी रहती है। मंजिष्ठा की चाय में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं जिससे यूटीआई की समस्या ठीक होती है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- Heart Health
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी मंजिष्ठा की चाय फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है। यह हार्ट ब्लॉकेज खोलने में भी फायदेमंद है। इसके सेवन से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है।
मंजिष्ठा की चाय बनाने का तरीका- How To Make Manjistha Tea
मंजिष्ठा की चाय बनाने के लिए एक कप पानी गर्म करें। इसमें मंजिष्ठा की एक स्टिक डालें और पकने दें। पानी आधा रह जाने तक पकाएं और छान लें। इसे आप दिन में एक बार कभी भी पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप इसका सेवन खाली पेट न करें।
ध्यान रखें कि आप दिन में एक बार से ज्यादा इसका सेवन न करें। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।