Doctor Verified

Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए फायदेमंद होती है मंजिष्ठा जड़ी-बूटी, जानें किसे नहीं करना चाहिए इसका सेवन

Manjistha Herb: मंजिष्ठा औषधीय गुणों से भरपूर एक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में रक्तशोधन के लिए किया जाता है। जानें, इसके फायदे-नुकसान और सेवन का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए फायदेमंद होती है मंजिष्ठा जड़ी-बूटी, जानें किसे नहीं करना चाहिए इसका सेवन


What is Manjistha Herb in Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें मंजिष्ठा जड़ी-बूटी भी एक है। मंजिष्ठा एक ऐसी जड़ी-बूटी (manjistha herb) है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। खासकर, पित्त को संतुलित करने और रक्तशोधन के लिए मंजिष्ठा को कारगर माना जाता है। इसके अलावा, मंजिष्ठा यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद (manjistha for skin) करता है। मंजिष्ठा जड़ी-बूटी, रक्त को साफ करके त्वचा और सेहत को स्वस्थ बनाने में मदद करती है। आयुर्वेद में प्राकृतिक तरीके से इलाज करने पर जोर दिया जाता है। आयुर्वेद के महत्व को बढ़ाने के लिए और लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' सीरीज चला रहा है। आज सीरीज के इस आर्टिकल में हम आपको मंजिष्ठा के फायदे-नुकसान और सेवन के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। मंजिष्ठा के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बातचीत की-

मंजिष्ठा के फायदे- Manjistha Herb Benefits in Hindi

1. रक्तशोधन करे

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में मंजिष्ठा का उपयोग रक्तशोधन के लिए किया जाता है। यह रक्त को साफ करने में मदद करता है। जब भी किसी व्यक्ति में रक्तशोधन की जरूरत होती है, तो उसे मंजिष्ठा दिया जा सकता है।

2. पित्त कम करे

शरीर में पित्त बढ़ने से कई रोग पैदा हो सकते हैं। पित्त दोष बढ़ने या पित्त असंतुलित होने पर मंजिष्ठा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह जड़ी-बूटी पित्त को कम करके, शरीर की गर्मी और एसिडिटी से राहत दिलाती है। 

acne

3. त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर करे

जब शरीर में पित्त बढ़ता है, तो त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में मंजिष्ठा का सेवन लाभकारी हो सकता है। मंजिष्ठा का सेवन करने से त्वचा रोग दूर होते हैं। यह जड़ी-बूटी रक्त को साफ और पित्त को कम करके, त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात दिला सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए फायदेमंद होता है गोटू कोला, जानें किसे नहीं करना चाहिए इस जड़ी-बूटी का सेवन

मंजिष्ठा के नुकसान- Manjistha Herb Side Effects in Hindi

डॉ. श्रेय बताते हैं, 'मंजिष्ठा जड़ी-बूटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता है। आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।'

मंजिष्ठा का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

डॉ. श्रेय बताते हैं, 'मंजिष्ठा का सेवन सभी लोग कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त और कफ, सभी प्रकृति के लोग मंजिष्ठा का सेवन कर सकते हैं। मंजिष्ठा सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।'

मंजिष्ठा के उपयोग भाग कौन-से हैं?

आयुर्वेद में मंजिष्ठा का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। मंजिष्ठा के जड़, तना, फल और पत्ते सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। 

manjistha

मंजिष्ठा का सेवन कैसे करें?- How to Consume Manjistha Herb in Hindi

  • आप मंजिष्ठा के पाउडर या काढ़े का सेवन कर सकते हैं। आप गुनगुने पानी के साथ मंजिष्ठा पाउडर ले सकते हैं। 
  • मंजिष्ठा की लकड़ी का एक छोटा-सा टुकड़ा लें।
  • फिर इसे पानी में डालें और अच्छी तरह से उबाल लें।
  • आप इस काढ़े का सेवन नियमित तौर पर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गिलोय का काढ़ा पीने से ठीक हुआ मेरा सर्दी-जुकाम, 7 दिनों तक रोज किया था सेवन, जानें सेवन का सही समय और तरीका

क्या मंजिष्ठा खून पतला करने वाली है?

डॉ. श्रेय बताते हैं, 'खून को पतला करने वाली दवाइयों में, मंजिष्ठा जड़ी-बूटी मिली होती है। यह खून को पतला करने में थोड़ी मदद कर सकता है, लेकन ज्यादा नहीं। इसलिए आपको खून पतला करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।'

क्या मंजिष्ठा वजन कम करती है?- Is Manjistha Herb Good for Weight Loss in Hindi

डॉ. श्रेय बताते हैं, 'आयुर्वेद में मंजिष्ठा को वजन घटाने के लिए कारगर नहीं माना गया है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो प्रॉपर डाइट प्लान जरूर फॉलो करें। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट और वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए।'

क्या मंजिष्ठा जड़ी-बूटी त्वचा का ग्लो बढ़ाती है?

मंजिष्ठा जड़ी-बूटी, त्वचा का ग्लो बढ़ाने में बेहद कारगर होती है। दरअसल, मंजिष्ठा शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालती है। इसका असर सेहत के साथ ही त्वचा पर देखने को भी मिलता है।

क्या पुरुष मंजिष्ठा का उपयोग कर सकते हैं?

मंजिष्ठा का सेवन सभी उम्र और लिंग के लोग कर सकते हैं। महिला और पुरुष, दोनों ही मंजिष्ठा जड़ी-बूटी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर ही मंजिष्ठा का सेवन करना चाहिए।

क्या मैं मंजिष्ठा को खाली पेट ले सकता हूं?

मंजिष्ठा का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। आप इसे सुबह, दिन या रात, किसी भी समय पर ले सकते हैं। 

आयुर्वेद में मंजिष्ठा को बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मंजिष्ठा मुख्य तौर पर रक्तशोधन का काम करती है। इस जड़ी-बूटी का सेवन हर व्यक्ति कर सकता है। हालांकि, आपको मंजिष्ठा का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही मंजिष्ठा का सेवन करें। 

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है ऊंटनी का दूध, आप भी कर सकते हैं कभी-कभी सेवन

Disclaimer